फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Worker from UP dies of electrocution at Star Plastic Industries.

Jammu News: स्टार प्लास्टिक इंडस्ट्रीज में करंट से यूपी के रहने वाले श्रमिक की मौत

विज्ञापन
Worker from UP dies of electrocution at Star Plastic Industries.
बाड़ी ब्राह्मणा स्थित फैक्ट्री में मशीन पर काम कर रहा था
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जनपद का रहने वाला है श्रमिक
फोटो- मृतक की फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बाड़ी ब्राह्मणा। औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें स्टार प्लास्टिक इंडस्ट्रीज में मशीन पर काम करते हुए करंट लगने से एक युवा श्रमिक की मौत हो गई। मृत श्रमिक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला सुल्तानपुर का रहने वाले 21 वर्षीय पवन कुमार पुत्र रजित राम के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पवन कुमार मशीन पर कार्य कर रहा था और मशीन के नीचे से स्क्रैप निकाल रहा था, तभी वह एक तार की चपेट में आ गया और उसे जोरदार करंट लगा। घायल अवस्था में उसे तुरंत जीएमसी जम्मू पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह पुलिस को जीएमसी जम्मू से हादसे की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस की एक टीम फैक्ट्री पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक के परिजन दोपहर तक जम्मू पहुंच गए और सीधे फैक्ट्री पहुंचे, जहां पुलिस और फैक्ट्री संचालकों के साथ उनकी बातचीत होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पवन कुमार दो बहनों का इकलौता भाई था और फैक्ट्री में मशीन पर हेल्पर के रूप में कार्यरत था। उसकी मौत से पूरा परिवार शोक में डूब गया है। मृतक पर चार लोग आश्रित हैं। मृतक परिजनों के लिए इकलौता आजीविका का सहारा था।

फैक्ट्री में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
फैक्ट्री के एक अन्य कर्मचारी अर्जुन कुमार ने बताया कि फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों की जान हमेशा जोखिम में बनी रहती है। आरोप लगाया कि फैक्ट्री में सुरक्षा के उपकरण कर्मचारियों को नहीं दिए जाते हैं और वे बिना हेलमेट, ग्लव्स और अन्य सुरक्षा उपकरणों के काम करते हैं। अर्जुन कुमार ने कहा कि सरकार को फैक्ट्री में चल रहे काम की निरंतर समीक्षा करनी चाहिए और कर्मचारियों को दी जाने वाली सुविधाओं का भी आकलन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीब की कहीं सुनवाई नहीं होती है।

इस मुद्दे पर फैक्ट्री मैनेजर वरुण ने बताया कि वह काम के सिलसिले में कहीं बाहर हैं। इस बारे में वापस आने पर कुछ कह सकेंगे।

वर्जन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा करंट लगने से पेश आया है। जीएमसी की तरफ से अभी तक मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। -संदीप सिंह चिब, थाना प्रभारी बाड़ी ब्राह्मणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed