{"_id":"65bb8f0f908c8b28da08c7e6","slug":"womens-under-23-odi-trophy-rajasthan-beats-jk-by-119-runs-jammu-news-c-385-1-ja21001-102115-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अंडर-23 वनडे ट्रॉफी: राजस्थान ने जेएंडके को 119 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अंडर-23 वनडे ट्रॉफी: राजस्थान ने जेएंडके को 119 रनों से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर महिला क्रिकेट टीम को वीरवार को महिला अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में राजस्थान के खिलाफ 119 रनों से हार का सामना करना पड़ा। प्रतियोगिता में टीम की यह लगातार चौथी हार है। इससे पहले ओडिशा, हरियाणा और सौराष्ट्र के खिलाफ भी टीम को हार मिली थी।
राजस्थान के खिलाफ जेएंडके के बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की मेहनत पर पानी फेर दिया। टीम की बल्लेबाजी निराशाजनक रही और 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी टीम मात्र 88 रनों पर ढेर हो गई। जेएंडके के सिर्फ तीन ही बल्लेबाज दहाईं का आंकड़ा छू सके। बाकी ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गए। इससे पहले मुंबई के एमआईजी क्रिकेट क्लब मैदान पर जम्मू-कश्मीर की कप्तान अनन्या शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। जेएंडके की मारूफ अंजूम और अर्विन रियाज की घातक गेंदबाजी के आगे राजस्थान की टीम 47.2 ओवर में 207 रन पर ही सिमट गई। मारूफ अंजूम ने पांच ओवर में 24 रन देकर चार महत्वपूर्ण विकेट लिए, जबकि अर्विन ने 9.2 ओवर में 37 रन देकर तीन विकेट लिए। मारिया नुरैन, काजल भगत और अनन्या शर्मा को एक-एक विकेट मिला। राजस्थान के लिए दीक्षा सैनी ने 32, डॉ. कंवर और याना वर्मा ने 31-31 और पार्वती ने 29 रनों का योगदान दिया।
जेएंडके के लिए बवनदीप कौर ने 46, ललिता ने 10 और अर्विन रियाज ने 10 रन जोड़े। अन्य बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। वहीं, राजस्थान की अर्चना योगी ने 9.3 ओवर में सिर्फ 22 रन देकर छह विकेट लिए, जबकि एएसपी महेश्वरी, शानू और याना वर्मा ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर की टीम चार मुकाबले में सिर्फ सौराष्ट्र के खिलाफ ही सौ रनों का आंकड़ा पार कर सकी थी, जबकि हरियाणा के खिलाफ हुए मुकाबले में 61, ओडिशा के खिलाफ 95 और राजस्थान के खिलाफ 88 रन बना सकी है। किसी भी मुकाबले में टीम 50 ओवर तक नहीं खेल सकी। अभी तक के मुकाबलों में टीम के किसी खिलाड़ी के नाम एक भी अर्धशतक नहीं है। जेएंडके का अगला मुकाबला तीन फरवरी को सिक्किम के खिलाफ शरद पवार क्रिकेट अकादमी बिकेसी मुंबई में है।