{"_id":"68420427912d199fda08c6af","slug":"womens-of-pouni-demand-for-srtc-bus-service-reasi-news-c-10-1-jmu1045-629788-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पौनी में महिलाओं को नहीं मिल पा रहा मुफ्त बस सेवा का पूरा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पौनी में महिलाओं को नहीं मिल पा रहा मुफ्त बस सेवा का पूरा लाभ
विज्ञापन
- उपमंडल में मात्र एक ही सरकारी बस, लाेगों ने और बसें चलाने की उठाई मांग संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। उपमंडल पौनी में रहने वाली महिलाओं को प्रदेश सरकार की तरफ से दी जाने वाली मुफ्त सरकारी बस सेवा का ज्यादा लाभ नहीं मिल रहा है। तहसील में मात्र एक ही सरकारी बस है। स्थानीय लोगों ने प्रदेश सरकार से और बसें चलाने की मांग की है।
स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (एसआरटीसी) की एकमात्र बस सुबह शिवखोड़ी रनसू से रियासी के लिए निकलती है। इसके बाद शाम को फिर रनसू लौटती है जबकि तहसील क्षेत्र में 23 पंचायतें हैं। इनमें महिलाओं की संख्या काफी है। ग्रामीणों की मांग है कि और सरकारी बसें शुरू की जाएं ताकि महिलाओं को सरकार की ओर दी जा रही मुफ्त बस सेवा का पूरा लाभ मिल सके।
यही नहीं, स्कूल, कॉलेज आने-जाने के लिए भी छात्राओं को मुफ्त बस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। छात्राओं और महिलाओं ने पौनी से रियासी, भांबला, रनसू के लिए अलग-अलग बस सेवा शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
-- --
मात्र एक सरकारी बस तो नाकाफी है
सरकार को पहले यह देखना चाहिए था कि किस क्षेत्र में सरकारी बसों की कमी है। मात्र एक बस चलाना नाकाफी है। केंद्र शासित प्रदेश की सरकार इस क्षेत्र में कम से कम तीन बसें चलाए ताकि पात्र लोगों को सरकार की योजना का लाभ मिल सके। - पोली देवी, निवासी रनसू।
अन्य रूट पर भी चलें एसआरटीसी बसें
भांबला से पौनी या फिर पौनी से रियासी जाने के लिए महिलाओं को सरकार की मुफ्त बस सेवा का कोई लाभ नहीं मिला। सिर्फ बोला जाता है कि प्रदेश की महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी लेकिन पौनी की महिलाएं फ्री बस सेवा से वंचित हैं। अन्य रूट पर भी एसआरटीसी बसें चलनी चाहिए। - अंजू पुरी, निवासी भांबला।
पौनी से रियासी, भांबला व रनसु रूट के लिए बसें बढ़ानी चाहिए
प्रदेश की महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा सुनने में ही अच्छा लगता है। क्षेत्र में एकमात्र एसआरटीसी बस चलती है। उसका लाभ शायद ही किसी को मिला होगा। सुविधा दिलाने के लिए पौनी से रियासी, भांबला व रनसु रूट के लिए बसें बढ़ानी चाहिए। - शालिक शर्मा, निवासी पौनी।