{"_id":"658201c06361e5b48603c244","slug":"women-t-20-jammu-news-c-10-jmu1037-265181-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला टी-20 क्रिकेट ट्रॉफी : जम्मू-कश्मीर ने अरुणाचल प्रदेश को 60 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला टी-20 क्रिकेट ट्रॉफी : जम्मू-कश्मीर ने अरुणाचल प्रदेश को 60 रन से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। कोलकाता के बारासात स्टेडियम में महिला अंडर 23 टी-20 ट्रॉफी में मंगलवार को जम्मू-कश्मीर ने अरुणाचल प्रदेश को 60 रनों से हराया। ऑलराउंडर चित्रा सिंह जम्वाल ने बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए इस मुकाबले में भी अर्धशतक जड़ा।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जम्मू-कश्मीर ने चित्रा और कप्तान रुद्राक्षी चिब की बहुमूल्य पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 101 रनों का स्कोर बनाया। चित्रा ने सात चौकों की मदद से नाबाद 53 रन बनाए, जबकि रुद्राक्षी ने 49 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 31 रनों का योगदान दिया। अरुणाचल प्रदेश के लिए नबाम पारा और टायो एना ने एक-एक विकेट लिया।
जवाब में अरुणाचल प्रदेश की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 41 रन ही बना सकी। जम्मू-कश्मीर के लिए मारिया नूरैन ने सात रन देकर और लेग स्पिनर अनन्या शर्मा ने 9 रन देकर दो-दो विकेट लिए, जबकि चित्रा सिंह जम्वाल ने किफायती गेंदाबाजी करते हुए 3 ओवरों में सिर्फ एक रन देकर एक वकेट लिया। रुद्राक्षी चिब और मधु देवी ने भी एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर टीम में मैनेजर इरशाद हसन, हेड कोच मीनू सिंह सलाथिया, सह-प्रबंधक अनुराधा शर्मा, बॉलिंग कोच सुम्मैया जान, ट्रेनर सातिका शर्मा, वीडियो विश्लेषक मुजतबा वानी और फिजियोथेरेपिस्ट बिस्मा गुलज़ार शामिल हैं।