फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   women stone pelters became active for violence

EXCLUSIVE: बुरहान की बरसी पर हिंसा के लिए कश्मीर में महिला पत्थरबाजों को किया गया सक्रिय

Sat, 08 Jul 2017 12:24 AM IST
बृजेश कुमार सिंह,अमर उजाला/जम्मू
बृजेश कुमार सिंह,अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 08 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
women stone pelters became active for violence
महिला पत्थरबाजों को किया गया सक्रिय - फोटो : File Photo

बुरहान की पहली बरसी पर हिंसा के लिए महिला पत्थरबाजों को सक्रिय किया गया है। इनकी प्रत्येक जिले में टीमें बनाई गई हैं। स्कूल-कालेज में भी पत्थरबाज ग्रुप तैयार किए गए हैं। इन्हें ढाल के रूप में इस्तेमाल करने की साजिश है।

विज्ञापन


महिला पत्थरबाजों को सक्रिय करने की साजिश के इनपुट के बाद घाटी के सभी स्कूल-कालेजों को सात जुलाई से बंद रखा गया है, ताकि छात्र-छात्राओं को हिंसा से दूर रखा जा सके। व्यापक पैमाने पर हिंसा फैलाने तथा बड़े आतंकी हमले की साजिश के तहत भी आतंकी तंजीमें काम कर रही हैं।
विज्ञापन


बरसी पर आतंकियों की साजिश के साथ-साथ अलगाववादियों के सप्ताहव्यापी प्रदर्शन की कॉल ने सुरक्षा बलों की चुनौती दोहरी कर दी है। इस दौरान सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी कर व्यापक पैमाने पर हिंसा फैलाने और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने खासकर स्कूल-कालेजों को निशाना बनाने की साजिश है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर में हाई अलर्ट पर सुरक्षाबल

women stone pelters became active for violence
कश्मीर मे तैनात जवान - फोटो : File Photo

पत्थरबाजों के गिरोहों को पहले से ही सक्रिय कर दिया गया है। गांव-गांव तक पत्थरबाजों की टीम को तैयार रखा गया है। किसी भी विपरीत परिस्थितियों में मस्जिदों से मदद के लिए घोषणा कर भीड़ जुटाने का भी खाका खींचा गया है।

पत्थरबाजी के लिहाज से खासकर श्रीनगर, बडगाम, अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां, बारामुला तथा सोपोर को संवेदनशील माना गया है। दक्षिणी कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के मार्ग पर आतंकियों की ओर से हमले का इनपुट मिला है।

अमरनाथ यात्रियों को निशाना बनाए जाने की आशंका में पूरे यात्रा मार्ग के साथ ही बेस कैंप तथा हाईवे पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा बलों के ठिकानों तथा प्रतिष्ठानों को भी अलर्ट पर रखा गया है। 

सुरक्षाबल अलर्ट: रैली की इजाजत नहीं, त्राल को रखा जाएगा सील
बुरहान की बरसी पर हिंसा की आशंका में सुरक्षाबलों को अलर्ट रखा गया है। किसी भी संगठन को रैली निकालने की इजाजत नहीं दी जाएगी। बुरहान के पैतृक आवास त्राल को सील रखा जाएगा, ताकि कोई भी वहां नहीं पहुंच सके। इसके साथ ही पत्थरबाजों पर भी निगरानी रहेगी। अलगाववादियों पर शिकंजा कसा जाएगा। महिला अलगाववादियों पर भी नजर रहेगी। कहा जा रहा है कि घाटी में मोबाइल इंटरनेट की स्पीड भी कम कर दी जाएगी, ताकि अफवाहें न फैल सकें। 

केंद्र की भी हालात पर पैनी नजर

women stone pelters became active for violence
गृह मंत्रालय - फोटो : File Photo
केंद्र सरकार की भी घाटी के हालात पर पैनी नजर है। सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय लगातार राज्य सरकार के संपर्क में है। साथ ही बुरहान की बरसी पर किसी प्रकार की हिंसा न होने पाए, इसके लिए राज्य सरकार को सख्ती से पेश आने की हिदायत दी गई है। खासकर अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा पर किसी प्रकार की आंच न आने की हिदायत दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed