रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई महिला कर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा के एआरटीओ विभाग में रिश्वत लिए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। डीसी शीतल नंदा के पास भी दो शिकायतें पहुंची थी। इस पर उन्होंने स्थानीय तहसीलदार एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी किए। इसके तहत टीम एआरटीओ कार्यालय पहुंची और योजना के तहत एक व्यक्ति को विभाग की महिला कर्मचारी के पास लाइसेंस बनवाने के लिए भेजा।
इस पर उक्त महिला ने अपने एजेंट को राशि लेने के लिए। इसके साथ ही तहसीलदार और पुलिस थाना प्रभारी ने उक्त महिला कर्मचारी को रिश्वत के आरोप में रंगे हाथों पकड़ लिया और जांच के लिए थाने लेकर गए। उधर डीसी सांबा शीतल नंदा ने कहा कि भ्रष्टाचार को सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्हें शिकायतें मिल रही थी कि एआरटीओ विभाग में बिना रिश्वत के काम नहीं हो रहे हैं।
इस पर वीरवार को योजना के तहत कार्रवाई की गई है। उधर पुलिस अधिकारियों के अनुसार कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं महिला कर्मचारी के रिश्वत के आरोप में पकड़े जाने पर सभी कार्यालयों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अमर उजाला ने पहले ही खबर छापी थी कि सरकारी कार्यालयों में बिना धन के कोई काम नहीं हो रहे हैं।
इस पर जिला प्रशासन ने उचित कदम उठाया है। इसकी हर ओर सराहना की गई। पहली बार जिला प्रशासन ने रिश्वत के आरोप में महिला कर्मचारी को पकड़ा है।
रिश्वत पर SDM और NC नेता में बहस
गाडीगढ़ एसडीएम कार्यालय में नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता तरणजीत सिंह टोनी और एसडीएम शाहिद महमूद के बीच जमकर बहस हुई। इसके बाद एसडीएम ने सतवारी पुलिस स्टेशन में टोनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जबकि टोनी ने भी मामले को डीसी जम्मू के सामने रखा। मामला 80 साल के डिग्याना निवासी दर्शन लाल के स्टेट सब्जेक्ट को लेकर शुरू हुआ।
इसके बाद दोनों में बहस शुरू हो गई। गाडीगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों को शांत किया। तरणजीत सिंह टोनी ने बताया कि वह दर्शन की फाइल लेकर कार्यालय पहुंचे। पिछले दो साल से वह अपने स्टेट सब्जेक्ट के लिए दरबदर हो रहे हैं। कार्र्यालय के पटवारी, गिरदावर और कई अन्य कर्मचारी दर्शन से इसके लिए पैसे मांग रहे थे।
वह एसडीएम के पास सिर्फ यही शिकायत लेकर गए थे कि उनके कार्यालय में रिश्वत चल रही है। इस पर एसडीएम भड़क गए और बहस करने लगे। कुछ देर बाद वह वहां से निकल आए। उन्होंने इस मामले की जानकारी डीसी को भी दी है। वहीं एसडीएम शाहिद महमूद से बात करनी चाही, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
सतवारी पुलिस स्टेशन के एसएचओ कुलवीर सिंह ने बताया कि एसडीएम ने टोनी के खिलाफ दुर्व्यवहार की शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अभी कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। जांच करने के बाद ही कोई कार्रवाई होगी।