महिलाओं का एलान, नहीं खुलगी शराब की दुकान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लायं मंडाल में शराब की दुकान बंद करने की मांग को लेकर महिलाएं पांचवें दिन भी दुकान के बाहर धरने पर डटी रहीं। महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की।
महिलाओं का कहना है कि दुकान को बंद करने को लेकर आश्वासन तो बहुत मिल चुके हैं, लेकिन गंभीरता के साथ इसको लेकर कोई काम नहीं कर रहा है। इसलिए यह एलान है कि जब तक इसको बंद नहीं किया जाता धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
मंगलवार को सुबह नौ बजे से शाम तक महिलाओं ने शराब की दुकान के बाहर धरना देकर जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की।
आश्वासन के बाद भी बंद नहीं हुई दुकान
प्रदर्शन के दौरान कांता देवी, सुषमा देवी, बबली देवी और अन्य महिलाओं ने बताया कि पांच दिन के प्रदर्शन के दौरान तहसीलदार, एसएचओ और एक्साइज डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर दुकान को बंद करने या फिर स्थानांतरित करने के बहुत सारे आश्वासन दिए हैं, लेकिन कोई लिखित आश्वासन देने को तैयार नहीं है।
इससे साफ पता चलता है कि अभी दुकान को बंद करने को लेकर गंभीरता से काम नहीं किया जा रहा है। इसको लेकर महिलाओं में दिन-ब-दिन रोष बढ़ता जा रहा है। महिलाओं ने बताया कि बुधवार को उनकी मांग को सुनने के लिए एसडीएम के मौके पर पहुंचने की सूचना है।
कल सभी महिलाएं एसडीएम के सामने अपनी मांग रखेंगी। अगर एसडीएम ने दुकान को इस स्थान से बंद करने के आदेश जारी कर दिए तो प्रदर्शन को बंद कर देंगे। महिलाओं ने कहा कि किसी कीमत पर भी इस दुकान को फ्लायं मंडाल में चलने नहीं दिया जाएगा।