फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Women entrepreneurship development center will become in Jammu hut

जम्मू हाट में बनेगा महिला उद्यमी विकास केंद्र

Sat, 09 Jul 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 09 Jul 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Women entrepreneurship development center will become in Jammu hut
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री चंद्रप्रकाश गंगा - फोटो : Amar Ujala
जम्मू हाट को औद्योगिक विकास के नए माडल के रूप में विकसित किया जाएगा। महिला उद्यमी विकास केंद्र का नींव पत्थर रखते हुए उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री चंद्रप्रकाश गंगा ने कहा महिलाएं अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। 
विज्ञापन


गंगा ने कहा प्रोजेक्ट 16.26 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा। इसे जम्मू कश्मीर सिकाप द्वारा क्रियान्वित किया जाएगा। महिलाओं को उद्यमी बनने को प्रेरित करने के लिए मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का विशेष योगदान है। पिछले दिनों ही मुख्यमंत्री ने जम्मू हाट का दौरा कर महिलाओं के लिए बेहतर माहौल तैयार करने पर जोर दिया था।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा महिलाएं उद्यमशील होकर अपना सशक्तिकरण कर सकेंगी। यह केंद्र तमाम तरह के आधुनिक कारोबार और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी सुविधाओं से लैस होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण और कौशल विकास के लिए यह केंद्र मील का पत्थर साबित होगा। गंगा ने कहा नई औद्योगिक नीति के तहत राज्य में ईज आफ डुइंग बिजनेस से निवेश आकर्षित होगा। उन्हाेंने उद्योगपतियों से कहा के वे कारपोरेशन सोशल रिस्पांसिबिलिटी प्रोग्राम को तवज्जो दें। 


उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री सैयद फारूक अहमद अंद्राबी ने कहा कि महिला उद्यमी विकास केंद्र और तवी रिवर फ्रंट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट से जम्मू सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि सरकार का एजेंडा तीनों खित्ते के समान विकास पर आधारित है। इस अवसर पर जम्मू ईस्ट विधायक राजेश गुप्ता ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed