{"_id":"59d3d1884f1c1bc0538b590c","slug":"women-dead-due-to-electric-shock","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत पर अस्पताल में हंगामा, तोड़फोड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत पर अस्पताल में हंगामा, तोड़फोड़
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट लगने पर मंगलवार शाम को एक महिला को माड़ी स्थित जिला अस्पताल में लाया गया, जिसकी मौत के बाद परिवार वालों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। तोड़फोड़ भी की।जानकारी के अनुसार कांता देवी पत्नी बलदेव राज निवासी सीला को घर में करंट लगने के बाद अस्पताल लाया गया। इस दौरान महिला के परिवार के सदस्यों ने उसे आपातकालीन वार्ड में रखा और डाक्टर के आने का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन
काफी देर तक डाक्टर का इंतजार किया। वहीं महिला की हालात बिगड़ती गई। बाद में उसने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बादपरिवार के सदस्यों ने अस्पताल के मुख्य गेट पर लगे लोहे के जाल को तोड़ने के साथ ही शीशा भी तोड़ दिया। अस्पताल के कर्मचारियों के साथ हाथापाई भी की गई। मृतका के साथ आए लोगों के अनुसार ड्यूटी पर मौजूद डाक्टर अस्पताल की दूसरी मंजिल पर बैठा था। बार-बार बुलाए जाने के बाद भी नीचे नहीं आया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण ही महिला की मौत हुई। अस्पताल में हंगामा होने की सूचना पर एसडीपीओ निखिल गोगना व एसएचओ जसबीर सिंह मौके पर पहुंचे। हालांकि तब तक मृतक महिला के परिवार वाले शव को लेकर चले गए थे। देर शाम को अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल में हुई घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन