महिला के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हाइवे जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएफ जवान के परिवार पर हमला कर पत्नी को मौत के घाट उतारने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने सांबा में जम्मू-पठानकोट हाइवे जाम कर दिया।
घंटे भर चले जाम के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। जानकारी के अनुसार तीन दिन पूर्व सांबा निवासी बीएसएफ जवान शिवदयाल के परिवार पर कुछ लोगों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया था।
हमलावरों ने जवान की मां शांति देवी, पत्नी नीता और बेटे अतुल को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। एक बेटे किसी ने किसी तरह बाथरूम में छुपकर अपनी जान बचाई थी।
एडिशन एसपी ने दिया आश्वासन
हमले में गंभीर रूप से घायल शांति देवी को अमृतसर के अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि पत्नी नीता देवी को जम्मू के जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी।
इलाज के दौरान गत दिवस नीता देवी ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना जैसे ही परिजनों को मिली उनका आक्रोश भड़क गया। गुस्साए परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने से पहले शव का दाह संस्कार करने से इंकार कर दिया और जम्मू-पठानकोट हाइवे पर शव रखकर जाम लगा दिया।
जाम की सूचना मिलते ही पुलिस के होश उड़ गए, आनन फानन में एडिशनल एसपी सूरम सिंह मौके पर पहुंचे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
एएसपी के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी को दो टीमें बना दी गई हैं, जो उनकी तलाश कर रही हैं। आश्वासन मिलने पर लोगों ने जाम खोल दिया। जिसके बाद महिला का दाह संस्कार संपन्न हुआ।