{"_id":"59cd3ed84f1c1b6f548b4ea5","slug":"woman-injured-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग से सहारा खड्ड स्थित सतसंग घर को जाने वाले लिंक मार्ग पर वीरवार को एक सड़क हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को उपचार कि लिए जिला अस्पताल कठुआ लाया गया जहां से बेहोशी की हालत में उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला की पहचान नहीं हो पाई। हादसे के बाद से ही वह बेहोशी थी और अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद भी उसे होश नहीं किया। पुलिस कर्मचारियों की निगरानी में ही उसे जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस न्रे बताया कि महिला को बाइक ने टक्कर मारी है और उसे सिर में चोट आई है। बरहराल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बाइक सवार की धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन