फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Woman dies of swine flu in srinagar

जम्मू कश्मीर में स्वाइन फ्लू से एक की मौत, अलर्ट जारी

Wed, 18 Feb 2015 09:59 AM IST
Updated Wed, 18 Feb 2015 09:59 AM IST
विज्ञापन
Woman dies of swine flu in srinagar

स्वाइन फ्लू के एच-1 एन-1 वायरस की चपेट में आने से मंगलवार को शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एंड साइंस (स्किमस) में एक मरीज ने दम तोड़ दिया। मरीज को सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन वेंटिलेटर पर रखने के बाद ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


स्किम के निदेशक ने फोनपर बताया कि मृतक मरीज का रेसप्रेटरी फेलियर था। अस्पताल में पहुंचे अन्य पाजिटिव मामलों में इलाज देकर मरीजों को घर भेज दिया गया है। सभी एहतियात बरते जा रहे हैं। हालांकि इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन कुछ भी ज्यादा जानकारी देने से कतराता रहा।
विज्ञापन


उनका कहना था कि बुधवार को बुलेटिन में जानकारी दी जाएगी। लद्दाख में पाजिटिव पाए गए मरीजों में कई सुरक्षाकर्मी हैं। रियासत के तीनों खित्तों से लगभग पांच दर्जन संदिग्ध मरीजों के सैंपलों को जांच के लिए दिल्ली स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट आफ कम्युनिकेवल डिसीज में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर और लेह-मनाली मार्ग अलर्ट पर

Woman dies of swine flu in srinagar

कश्मीर संभाग के सभी जिलों से संदिग्ध मरीजों के सैंपलों की स्किमस में जांच हो रही है। घाटी में पंजाब और दिल्ली से बड़ी संख्या में पर्यटकों के साथ श्रमिक और अन्य वर्ग के लोग पहुंचते हैं। स्वास्थ्य निदेशक कश्मीर डा. सलीम उल रहमान का कहना है कि हालात अभी नियंत्रण में हैं।

एहतियात के तौर पर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट श्रीनगर में स्क्रीनिंग टीम बैठाई गई है। लेह-मनाली के बीच ओपसी जगह पर भी संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग की जा रही है। लेह से भेजे गए बीस सैंपलों में से तीन पाजिटिव आए हैं। इसमें दो सुरक्षाकर्मी हैं।

सभी सीएमओ और बीएमओ को एडवाइजरी जारी की गई है। जीएमसी जम्मू से भी दो नए संदिग्ध मरीजों के सैंपल भेजे गए हैं। इसमें एक सुरक्षाकर्मी है। बताया जाता है कि जवान की हालत गंभीर है।

जम्मू से अभी तक भेजे गए छह मामलों में आई रिपोर्ट में तीन नेगेटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा. बलजीत सिंह पठानिया के अनुसार स्वाइन फ्लू के मामलों पर पूरी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed