फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Woman dies after being hit by a bus outside GMC.

जम्मू जीएमसी के बाहर दर्दनाक हादसा: लंगर खा रही महिला को तेज रफ्तार बस ने कुचला, मौके पर ही मौत

Sun, 17 May 2026 01:43 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Sun, 17 May 2026 01:43 PM IST
सार

जम्मू के बख्शी नगर जीएमसी के बाहर तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Woman dies after being hit by a bus outside GMC.
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

जम्मू मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के बाहर सड़क पार कर रही महिला को जम्मू से राजोरी-पुंछ जा रही निजी बस ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने बस को सीज कर चालक को हिरासत में ले लिया है। एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर दो बजे सुनीता देवी (45) साल निवासी राजीव बस्ती, रेशम घर काॅलोनी जीएमसी के बाहर लगे लंगर में प्रसाद ग्रहण करने आई थीं। यहां प्रसाद ग्रहण करने के बाद टिफन में भी प्रसाद डलवाया और सड़क पार करने लगीं। इसी दौरान वह एक निजी बस की चपेट में आ गईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, हिरासत में लिए बस चालक ने कहा कि भीड़ अधिक थी और अचानक महिला सड़क पर आ गई। लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसने बस को रोका तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। उधर, जीएमसी चौकी से पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। स्थानीय लोगों के अनुसार महिला के पति नरेंद्र कपूर की पहले से मौत हो चुकी है। महिला के दो बेटे हैं। एक रेशम घर काॅलोनी में रहता है और दूसरा उधमपुर में रहता है।

विज्ञापन

जम्मू-राजोरी रूट पर चलती है बस

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में पचा चला है कि बस जम्मू-राजोरी-पुुंछ रूट पर चलती है। बस के कागजात पूरे पाए गए हैं। बस का परमिट भी सही पाया गया है। बस के कागजात जब्त कर लिए गए हैं। पूरी कार्रवाई के बाद मालिक को कागज सौंपे जाएंगे।

जीएमसी के बाहर रहती है भीड़


जीएमसी के बाहर अकसर भीड़ रहती है। यहां पर एडमिट मरीजों के तीमारदार भोजन सहित अन्य खाद्य सामग्री लेने के लिए बाहर आते हैं। कई बार तो वाहनों के जाम के कारण लोगों को यहां पर 10 से 15 मिनट तक लंबा इंतजार करना पड़ता है। पहले भी जीएमसी के बाहर हादसे हो चुके हैं।

फिर उधमपुर बस हादसे में छात्रा की मौत की दिलाई याद
जीएमसी के बाहर राजीव बस्ती की महिला की मौत ने उधमपुर बस हादसे में छात्रा की मौत की याद दिला दी है। गांधी नगर कॉलेज की छात्रा उधमपुर पिकनिक पर गई थीं। चलती बस से दरवाजा खुलने के बाद नीचे गिरने से उनकी मौत हो गई थी। वहीं जीएमसी के बाहर हादसे का कारण चालक की लापरवाही बताई जा रही है। इससे पहले भी शहर में हादसे हो चुके हैं। अप्रैल में ज्यूल चौक में मेटाडोर पलटने से सवारियों को मामूली चोटें आई थीं।

हादसों का कारण बसों और मेटाडोर में ओवरलोडिंग होना और बस स्टाप की जगह पर ब्रेक न लगाकर कहीं पर भी रुक जाना रहा है। सवारियों को बिठाने के चक्कर में मेटाडोर और बसों में आगे बढ़ने की प्रतिस्पर्धा रहती है। बताया जा रहा है कि जीएमसी के बाहर भी कुछ ऐसा ही हुआ है। महिला सड़क पर कर रही थी, चालक के आगे बढ़ने की होड़ के कारण महिला बस की चपेट में आ गई। पूर्व पार्षद रमा कुमारी ने बताया कि बस की चपेट में आने से महिला का सिर क्षत-विक्षत हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed