जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में छह घरों में लगी आग, मां-बेटे की दर्दनाक मौत से मचा कोहराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर में एक महिला और उसके बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। घर में लगी आग ने दोनों को अपनी जद में ले लिया। इस हादसे से इलाके में मातम का माहौल है। अधिकारियों ने बताया कि हाफ्ट चिनार इलाके में एक घर में आग लगने से महिला और उसके बेटे बुरी तरह झुलस गए। आनन-फानन दोनों को एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। अफसरों के मुताबिक इस घटना में छह घर जल गए हैं।
उधर, सोमवार सुबह जम्मू शहर की मराठा बस्ती में रहस्यमयी परिस्थितियों में आग लगने से कई झुग्गियां जलकर राख हो गई हैं। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने पीड़ितों से पूछताछ की। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस आग में कितनी झुग्गियों को नुकसान पहुंचा है इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें- नक्सली हमला: 'अभिनंदन की तरह मेरे पति को छुड़ा लाओ' लापता कमांडो की पत्नी की रुला देने वाली विनती
देखते ही देखते राख के ढेर में तब्दील हो गई बस्ती
मराठा बस्ती में उस समय हाहाकार मच गया जब आग की लपटों ने पूरी बस्ती को अपनी जद में ले लिया। देखते ही देखते बस्ती राख के ढेर में तब्दील हो गई। चारों ओर तबाही का मंजर था। चीख पुकार मची थी। बस्ती के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चला है। इसको लेकर कई तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं।
ये भी पढ़ें- मान्यता: लंका से कश्मीर ऐसे पहुंचीं रावण की कुलदेवी? 'चश्मे' का पानी करता है भविष्यवाणी
ये भी पढ़ें- पुलवामा: जवानों ने ऐसे उड़ाया वो ठिकाना जिसमें छिपे थे आतंकी, देखें एक्सक्लूसिव तस्वीरें