फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   winter vacation in schools from 26 dec

स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां 26 दिसंबर से

Sun, 21 Dec 2014 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 21 Dec 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन
winter vacation in schools from 26 dec

कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्कूली शिक्षा विभाग की ओर से जम्मू संभाग के ग्रीष्मकालीन जोन में आने वाले सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में सर्दी की छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है। 26 दिसंबर से लेकर तीन जनवरी 2015 तक स्कूलों में छुट्टियां रहेगी।

विज्ञापन


इस संबंध में शुक्रवार को स्कूली शिक्षा विभाग की आयुक्त सचिव ने आदेश जारी करते हुए हायर सेकेंडरी तक के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी शिक्षण संस्थानों में 26 दिसंबर से लेकर तीन जनवरी तक छुट्टियों घोषित करने का आदेश जारी कर दिया। आदेश में कहा गया है कि अगर किसी निजी स्कूल ने आदेशों की अवहेलना की तो उसके खिलाफ नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वैसे भी बीस दिसंबर को मतदान के चलते जम्मू जिले के अलावा राजोरी और कठुआ जिले में अवकाश रहेगा। 21 दिसंबर को रविवार है। 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी रहेगी और फिर 26 से सर्दी की छुट्टियों के लिए स्कूल बंद हो जाएंगे। पिछले कुछ दिनों से सर्दी के  बढ़ने को देखते हुए स्कूलों में छुट्टियां घोषित करने की मांग उठ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed