{"_id":"c452e137606784abf999479a1d428d95","slug":"winter-returned-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर लौटी सर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर लौटी सर्दी
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Mon, 16 Feb 2015 06:07 PM IST
विज्ञापन
लगातार तेज धूप से तापमान बढ़ने के सिलसिले को मौसम की ताजा करवट ने रोक लिया है। फरवरी महीने के मध्य में आकर न सिर्फ आसमान में सूरज की रोशनी मद्धम पड़ गई, बल्कि बादलों की मौजूदगी से दिनभर ठंडी बयार का दौर भी चल पड़ा।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों में बादल छाए रहने अथवा बारिश की फुहार के आसार जताए हैं। वहीं सत्रह फरवरी को बारिश का पूर्वानुमान भी दिया गया है।रविवार सुबह से ही मौसम के मिजाज में अचानक परिवर्तन आ गया।
विज्ञापन
सूरज की किरणें निकलीं, लेकिन तपिश के मामले में मिजाज नरम रहा। इस बीच आसमान में बादलों की मौजूदगी भी होने लगी। दोपहर में तापमान का स्तर भी औसत स्तर से नीचे आ गया। बाद दोपहर को तो धूप पूरी तरह से गायब हो गई।
विज्ञापन
आसमान में बादलों ने ही डेरा जमा लिया। इससे ठंडी बयार का दौर प्रभावी हो गया। उधर, पर्वतीय इलाकों में भी मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव आया। पर्वतीय चोटियों से सटे आबादी वाले इलाकों में तो पहले से ही शीतलहर का असर था।
ऐसे में बादल छाने से ठंड के अहसास में खासी बढ़ोतरी हो गई। दिनभर तापमान ढलान पर रहा, जिससे शाम ढलने तक ठंड के असर में इजाफा हो गया।