फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Winter chill freezes Kashmir Valley, Leh

घाटी में पड़ रही कड़ाके की सर्दी, बर्फबारी की संभावना

Mon, 15 Dec 2014 10:11 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Mon, 15 Dec 2014 10:11 PM IST
विज्ञापन
Winter chill freezes Kashmir Valley, Leh
हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद अब घाटी का मौसम भी करवट लेने लगा है। इस समय श्रीनगर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने एक-दो दिनों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में ठंड दिन-ब-दिन बढ़ रही है।

सुबह ठंड का प्रकोप काफी ज्यादा होता है और घना कोहरा छाया रहता है। वहीं दिन में भी धूप बहुत कम वक्त के लिए आती है। सोमवार की सुबह करीब 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। दोपहर में सूर्य देवता ने कुछ समय के लिए दर्शन दिए फिर बादलों में छुप गए।
विज्ञापन


श्रीनगर शहर के लोगों के अनुसार भीषण ठंड के कारण उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। एक स्थानीय दुकानदार मजीद खान के अनुसार वह जब सुबह दुकान खोलते हैं, उस समय काफी ज्यादा ठंड रहती है। किसी भी वस्तु को हाथ भी नहीं लगाया जाता। ठंड से बचने के लिए वे फेरन और कांगड़ी का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कश्मीर घाटी के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हल्की बूंदाबादी की संभावना जताई है। मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस के अनुसार जम्मू-कश्मीर के ऊपर पश्चिमी दबाव बना हुआ है, जिसके कारण ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है, जबकि मैदानों में बारिश की संभावना है। बारिश और बर्फबारी होने से ठंड में और इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed