{"_id":"59f9ff4f4f1c1bca678b8821","slug":"wine-to-be-sold-at-kashmir-airport-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः कश्मीर एयरपोर्ट पर अब बिकेगी शराब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः कश्मीर एयरपोर्ट पर अब बिकेगी शराब
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Wed, 01 Nov 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
कश्मीर एयरपोर्ट पर पहली बार शराब की दुकान खुलेगी। घाटी में पर्यटन के विकास के लिए यह कदम उठाया गया है। देश के विभिन्न राज्यों में स्थापित एयरपोर्ट पर शराब की दुकान आम हैं। इसी सिलसिले में विभाग द्वारा यह कदम उठाया गया है। एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया की ओर से ई टेंडर्स के जरिए लोगों को आमंत्रित किया था।
विज्ञापन
इसमें कुल 50 फर्म ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। 20 उड़ानें और 3500 यात्री प्रतिदिन की क्षमता वाले एयरपोर्ट पर शराब की दुकान के लिए लोगों ने एप्लिकेशन दर्ज किए हैं। विभाग द्वारा जल्द ही कागजी कार्रवाई के बाद एक जनवरी 2018 से दुकान की शुभारंभ किया जाना है। इससे पहले विभाग सारी कागजी कार्रवाई कर अपनी तरफ से तैयारी पूरी कर लेगा।
विज्ञापन