फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   will think about bjp pdp coalition said jugal

'पीडीपी से तालमेल न बैठा तो करेंगे फैसला'

Sun, 08 Mar 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 08 Mar 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
will think about bjp pdp coalition said jugal

रियासत में गठबंधन सरकार में सहभागी भाजपा ने अलगाववादी नेता मसर्रत आलम को रिहा करने के फैसले की कड़ी आलोचना की है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि यदि पीडीपी के साथ उनका तालमेल नहीं बैठेगा, तो वह अपना फैसला सुना देंगे। सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जुगल किशोर ने कहा कि भाजपा मंत्रियों और विधायकों की मीटिंग हो रही है, उसमें पार्टी का स्टैंड स्पष्ट कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


उक्त फैसला लेने से पहले भाजपा के मंत्रियों और विधायकों को पूछा तक नहीं गया। जुगल किशोर ने कहा कि अलगाववादी को रिहा करने का कदम उठाने से पहले न तो उनसे परामर्श किया गया और न ही सहमति ली गई। यदि वे इस मामले में भाजपा से पूछते तो हम इस फैसले के विरोध में होते। सांसद ने कहा कि आज भी वे इस फैसले के खिलाफ हैं।
विज्ञापन


सांसद जुगल किशोर दशहरा ग्राउंड में आयोजित विश्व हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। जुगल ने कहा कि वर्ष 2010 में मसर्रत सौ से ज्यादा लोगों की मौत का जिम्मेदार है। वह हमेशा भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहा है और उसे रिहा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि आप इस तरह अलगाववादियों को रिहा करते रहेंगे तो उनकी गतिविधियां ऐसे ही जारी रहेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस साझा न्यूनतम कार्यक्रम पर गठबंधन सरकार चल रही है, उसमें यह मुद्दे शामिल नहीं हैं। भाजपा अपना स्टैंड पीडीपी को स्पष्ट कर देगी। भाजपा किसी पार्टी पर निर्भर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed