रियासत में 100 से ज्यादा डॉक्टर ड्यूटी से गायब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में सौ से अधिक गैरहाजिर डाक्टरों को बर्खास्त करने की तैयारी की जा रही है। इस पर जल्दी मुहर लग सकती है। इनमें आधे से ज्यादा को सरकार और स्वास्थ्य महकमे की ओर से कई बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं, लेकिन कोई खास फायदा नहीं हुआ है।
जम्मू में दर्जनों गैरहाजिर डाक्टरों में सिर्फ चौदह ने हिम्मत करके स्वास्थ्य निदेशालय में रिपोर्ट की। कश्मीर संभाग में भी स्थिति ऐसी ही रही, लेकिन अधिकांश ने कोई जवाब नहीं दिया।
सूत्रों के अनुसार जम्मू और कश्मीर स्वास्थ्य निदेशालय के अधीन 108 डाक्टर ड्यूटी से गायब हैं। ऐसे डाक्टरों की फाइनल स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू और कश्मीर से जानकारी ली गई है।
गैरहाजिर 66 डॉक्टरों को कई बार जारी हो चुका है नोटिस
इनमें अधिकांश ऐसे डाक्टर हैं, जिन्हें स्थानांतरण या नई नियुक्ति के साथ दूरवर्ती और पहाड़ी क्षेत्रों में भेजा गया था, मगर वे वहां पहुंचे ही नहीं। नतीजतन ऐसे इलाकों में छोटी सी बीमारी के इलाज के लिए मरीजों को शहरी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है।
हालांकि सरकार ने हाल ही में डाक्टरों की नई नियुक्तियां की हैं, लेकिन जम्मू संभाग के दस जिलों में डाक्टरों के करीब दो हजार पदों पर साढ़े पांच सौ खाली पड़े हुए हैं। गैरहाजिर 66 डाक्टरों को सरकार और स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से कई बार नोटिस जारी कर चुका है।
अक्तूबर 2014 में जम्मू संभाग के खाते में डाक्टरों के 154 नए पद सृजित किए गए थे, लेकिन विशेषज्ञ डाक्टरों के पदों को भरने में ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई है। दूरवर्ती और पहाड़ी क्षेत्रों में डाक्टरों की कमी मरीजों के लिए आफत बनी हुई है।