फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Will present the proposal of alternative airport in jammu says nirmal singh

जम्मू में वैकल्पिक हवाई अड्डे का प्रस्ताव करेंगे प्रस्तुत: उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह

Sun, 27 Aug 2017 12:00 AM IST
श्रेयांश त्रिपाठी/अमर उजाला/जम्मू
श्रेयांश त्रिपाठी/अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 27 Aug 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Will present the proposal of alternative airport in jammu says nirmal singh
उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह - फोटो : file photo

उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार ने जम्मू में एक वैकल्पिक हवाई अड्डे के विकास के लिए केंद्र को एक प्रस्ताव प्रस्तुत करने का निर्णय लिया है। उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र तक पहुंचने से पहले उपयुक्त जमीन की पहचान करने का निर्णय लिया है। उन्होंने जम्मू तथा सांबा के उपायुक्तों से डबल रनवे हवाई अड्डे के विकास के लिए आवश्यक भूमि पहचान की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महत्वाकांक्षी परियोजना के निर्माण के लिए उपयुक्त साइटों के हवाई सर्वेक्षण के लिए व्यवस्था की जानी चाहिए। निदेशक, एएआई ने बैठक में बताया कि एकल रनवे के विकास के लिए 650 एकड़ भूमि की आवश्यकता है और डबल स्ट्रिप हवाई अड्डे के लिए 1,100 एकड़ की आवश्यकता है। इस बीच, मंडलायुक्त ने जम्मू हवाईअड्डे के विस्तार से संबंधित मुद्दों और शीघ्र विस्तार के बावजूद बाधाओं के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने बाधाओं को दूर करने और विस्तार परियोजना को पूरा करने के लिए परियोजना में शामिल विभिन्न एजेंसियों के बीच निकट सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक में मंडलायुक्त जम्मू डा. मनदीप कुमार भंडारी, उपायुक्त जम्मू कुमार राजीव रंजन, उपायुक्त सांबा शीतल नंदा, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के निदेशक जम्मू डीके गौतम, मुख्य अभियन्ता विद्युत विकास विभाग अश्विनी गुप्ता और संबंधित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed