फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Will not rest until terrorism and its ecosystem are eradicated - LG

Jammu News: आतंकवाद और उसके पारिस्थितिकी तंत्र को खत्म करने तक चैन से नहीं बैठेंगे - एलजी

विज्ञापन
Will not rest until terrorism and its ecosystem are eradicated - LG
डोडा और किश्तवाड़ के लिए मेगा सर्जिकल शिविर में डाक्टरों व अन्य दूसरे लोगों के साथ उपराज्यपाल म
हमारा पड़ोसी देश शांति को बाधित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा
विज्ञापन

डोडा और किश्तवाड़ में सप्ताह भर चलेगा मेगा सर्जिकल शिविर, सुपरस्पेशियलिटी व सामान्य सर्जरी की जाएगी

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि हमारा पड़ोसी देश शांति को बाधित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। सुरक्षा बल, जम्मू-कश्मीर पुलिस और प्रशासन आतंकवाद और उसके समर्थकों से निपटने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे, जब तक हम जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद और उसके पूरे पारिस्थितिकी तंत्र को पूरी तरह से खत्म नहीं कर देते।
उपराज्यपाल वीरवार को रोटरी इंटरनेशनल के डोडा और किश्तवाड़ में सप्ताह भर चलने वाले मेगा सर्जिकल शिविर के उद्घाटन पर बोल रहे थे। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जीएमसी डोडा के संबद्ध अस्पताल, जिला अस्पताल किश्तवाड़ और उपजिला अस्पताल भद्रवाह में लगाए गए इस शिविर में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ और अनुभवी डॉक्टरों द्वारा सुपरस्पेसियलिटी व सामान्य सर्जरी की जाएगी।
विज्ञापन

उपराज्यपाल ने लोगों से शांति और सद्भाव को खतरा पहुंचाने वाले विभाजनकारी तत्वों की पहचान करने के साथ उन्हें अलग करने पर जोर दिया। हम ''''निर्दोष को मत छुओ और अपराधी को मत छोड़ो'''' की नीति पर विश्वास करते हैं। समाज के हर वर्ग को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में शामिल होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में अभूतपूर्व विकास हो रहा है। इसमें 1.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राजमार्ग और सुरंग परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। उन्होंने भद्रवाह में पर्यटन सुविधाओं में सुधार के लिए निजी निवेश को सुविधाजनक बनाने पर भी जोर दिया।
सभी के लिए स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पिछले कुछ वर्षों में जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सुनिश्चित किया है कि सभी को प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों। हमने समय पर और उचित स्वास्थ्य सेवा के लिए भौतिक बुनियादी ढांचे में सुधार किया है और आवश्यक सेवाओं में निवेश किया है।


उन्होंने बताया कि हर जिले में मानसिक स्वास्थ्य और मनोसामाजिक सहायता जैसी गैर-संचारी बीमारियों के लिए बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए संपूर्ण स्वास्थ्य प्रणाली को संवेदनशील बनाया गया है। हम डॉक्टरों की उपलब्धता, सस्ती दवाओं तक पहुंच, निदान को बेहतर बनाने और वितरण तंत्र में सुधार जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर बेहतर ढंग से काम कर रहे हैं, उन्होंने कहा। उपराज्यपाल ने संबंधित विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed