जम्मू-कश्मीर के लिए आई अच्छी खबर, पढ़ें खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने राज्य में तीन टूरिस्ट सर्किट को मंजूरी दी है। इन सर्किट के लिए केंद्र फंडिंग करेगा। इसके अलावा जम्मू के अभिनव थियेटर को नई शक्ल देने की हरी झंडी दी है। रविवार को गुलमर्ग में हुई कनक्लेव में पहुंचे केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद भी इस मौके पर मौजूद थे।
राज्य को प्रीमियर ग्लोबल टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने पर भी बल दिया गया। जम्मू और कश्मीर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण, तीनों खित्तों में पर्यटन को बढ़ावे देने जैसे मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया गया। पिछले साल बाढ़ की वजह से पर्यटन ढांचे को पहुंचे नुकसान के लिए केंद्र की तरफ से 127 करोड़ रुपये का राहत पैकेज भी जल्द ही मिलेगा।
केंद्र की स्वदेश दर्शन योजना के तहत कश्मीर की श्रीनगर-छठी पातशाही, हजरतबल-चरारे शरीफ को धार्मिक सर्किट, जम्मू के मानतलाई को योगा सेंटर और लेह में धार्मिक बुद्धिस्ट सेंटर खोले जाएंगे। इसके अलावा गुलमर्ग के आईटीडीसी होटल, जम्मू के अशोका होटल और श्रीनगर के संतूर लेकव्यू को भी दोबारा खोलने पर सहमति बनी। इसके अलावा जम्मू के अभिनव थियेटर और श्रीनगर के टैगोर हाल को भी दोबारा नया रंग रूप दिया जाएगा।
मुफ्ती ने की अतिरिक्त उड़ानों की मांग
मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने केंद्रीय मंत्री से मांग करते हुए दिल्ली से श्रीनगर, लेह और जम्मू के लिए अतिरिक्त उड़ानें शुरू करने की मांग की। यही नहीं, श्रीनगर और जम्मू एयरपोर्ट पर रात के समय भी लैंडिंग होने की सुविधा की मांग की गई।
आगामी पीक सीजन में हवाई जहाजों में सस्ती उड़ानें करने पर चर्चा हुई। श्रीनगर एयरपोर्ट से एक-दो अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को भी शुरू किया जा सकता है।
जम्मू और श्रीनगर के एयरपोर्ट को विकसित करने पर केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि इस पर तकनीकी और सुरक्षा को देखते हुए विचार किया जा रहा है।
लेह, जम्मू और दिल्ली के लिए अतिरिक्त उड़ानें भी जल्द शुरू की जाएंगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने श्रीनगर से गुलमर्ग के माउंट पर्वत, सनशाइन पीक और तोसा मैदान पर चॉपर सेवा शुरू की। श्रीनगर एयरपोर्ट से इन जगहों पर हवाई सेवा से पर्यटक पहुंच सकेंगे।
राज्य को पर्यटन का गढ़ बनाएंगे: मुफ्ती
कनक्लेव में सांसद मुज्ज्फर हुसैन बेग, विधायक मोहम्मद अब्बास, केंद्रीय पर्यटन सचिव ललित पंवार सहित कई अन्य पहुंचे। सीएम ने कहा कि ऐसी ही कनक्लेव पत्नीटाप और लेह में भी जल्द होंगी।
यहां पहुंचे पर्यटन से जुड़े दिग्गजों को लेकर कहा कि इनके आने से बहुत लाभ हुआ है। हमारी कोशिश है कि राज्य को पर्यटन का गढ़ बनाया जाए।
पर्यटन में पैसा खर्च करने वालों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम शुरू किया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा निजी क्षेत्र केे लोग पर्यटन से जुड़े और राज्य में रोजगार के साधन जुटाएं।