{"_id":"57113cf14f1c1b97124a6e0f","slug":"wi-fi-hotspots-on-21-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के 21 स्थल बनेंगे वाई-फाई हाट-स्पाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के 21 स्थल बनेंगे वाई-फाई हाट-स्पाट
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 16 Apr 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
वाई फाई एक्सेस
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के दो दर्जन के करीब महत्वपूर्ण स्थलों को वाई-फाई हाट-स्पाट बनाया जाएगा। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) यह सुविधा देगा। सूत्रों की मानें तो निजी कंपनियों के जम्मू में 4जी सेवा लांच करने की योजना को टक्कर देने के उद्देश्य से ऐसा किया जा रहा है, क्योंकि वाई-फाई हाट-स्पाट पर इंटरनेट की सुविधा 4जी से भी अधिक स्पीड की होगी।
हाल ही में जम्मू एयरपोर्ट पर बीएसएनएल की तरफ से यह सुविधा शुरू की गई है। पूरा शहर इस सेवा के लिए कवर हो सके, इसके लिए शहर के चारों और महत्वपूर्ण स्थलों को हाट-स्पाट बनाया जाएगा।
बीएसएनएल के जनरल मैनेजर गौतम लाल का कहना है कि शहर के 21 स्थलों को वाई-फाई हाट-स्पाट बनाया जाएगा। जम्मू यूनिवर्सिटी, बाहु प्लाजा, जम्मू हाईकोर्ट, जीजीएम साइंस कालेज, रेलवे
विज्ञापन
स्टेशन, बस स्टैंड सहित कई अन्य स्थल हैं, जहां पर यह सुविधा होगी। इसके लिए ढांचा विकसित करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसका लाभ लेने वालों को अच्छी स्पीड में इंटरनेट सेवा मिलेगी।
1500 का वाई-फाई मॉडम
बीएसएनएल ने उपभोक्ताओं के लिए वाई-फाई मॉडम देने की सुविधा लाई है। बीएसएनएल उपभोक्ताओं को 1500 रुपये का मॉडम देगा। इसकी पांच साल की वारंटी दी जाएगी। हर महीने 100 रुपये इसके लिए चार्ज किया जाएगा। हर महीने आने वाले बिल में यह चार्ज शामिल किया जाएगा।