फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   why pdp interested in atal bihari vajpayee

वाजपेयी में क्यों इतनी रुचि दिखा रही पीडीपी?

Tue, 14 Oct 2014 06:18 PM IST
Updated Tue, 14 Oct 2014 06:18 PM IST
विज्ञापन
why pdp interested in atal bihari vajpayee

सीमा पर तनातनी को जम्मू कश्मीर के लोगों के हित में नहीं बताते हुए पीडीपी अध्यक्ष एवं सांसद महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सिद्धांतों को अपनाकर ही क्षेत्र में शांति स्थापित हो सकती है।

विज्ञापन


जम्मू में पार्टी मुख्यालय के बाहर आयोजित कार्यक्रम में महबूबा ने कहा कि सीमांत इलाकों में हालात खराब हैं। पाक की गोलाबारी से लोगों का पलायन हुआ है। राहत शिविरों में लोग रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की नापाक हरकतों से लोगों को पलायन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। बहरहाल उन्होंने कहा कि समस्या का हल करारा जवाब देने से ही नहीं होगा, बल्कि वाजपेयी के सिद्धांतों को अपनाने से ही हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा पर तनातनी लोगों के हित में नहीं

why pdp interested in atal bihari vajpayee

उन्होंने कहा कि वाजपेयी के समय में भी देश कमजोर नहीं था लेकिन उन्होंने दूरदर्शिता दिखाते हुए वार्ता से समस्या का हल ढूंढने का प्रयास किया। इसका नतीजा शानदार रहा है और उनके कार्यकाल में सीजफायर का उल्लंघन न के बराबर हुआ।

महबूबा ने कहा कि लोग इधर भी मर रहे हैं और उधर भी मरे हैं। पड़ोसी को बदला नहीं जा सकता। इसलिए वार्ता से ही समस्याओं का हल निकल सकता है। रियासत में आई बाढ़ पर महबूबा ने कहा कि राज्य सरकार समय पर उचित कदम नहीं उठा पाई इस वजह से बाढ़ से बड़ा नुकसान हुआ।

उन्होंने कहा हुदहुद तूफान को लेकर देश के कई राज्यों में सरकारें समय पर सतर्क हो गईं और इससे हालात ज्यादा बिगड़ नहीं पाए। अगर इसी तरह राज्य सरकार समय पर सतर्क हुई होती तो राज्य में भी हालात इतने बदतर नहीं होते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed