बार्डर पर तैनात मेजर ने फांसी लगाकर क्यों दे दी जान?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार्डर पर तैनात सेना के एक मेजर ने देर रात फांसी खाकर जान दे दी। बताया जाता है कि मेजर सेना में डॉक्टर था, मेजर ने फांसी क्यों खाई यह अभी रहस्य बना हुआ है।
घटना के बाद साथियों ने उसे फंदे से उतारकर वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी। जानकारी लगते ही सेना के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं मृतक के परिजनों को इस संबंध में सूचना दे दी गई है।
जानकारी के अनुसार अखनूर में अग्रिम पोस्ट संब पर तैनात 410 फील्ड रेजीमेंट के रमन बागला सेना की मेडिकल कोर में मेजर के पद पर थे। सुबह उनका शव अपनी बैरक में फांसी के फंदे पर लटका पाया गया।
साथियों ने सुबह फांसी पर लटका देखा शव
साथी अधिकारियों ने उन्हें फांसी पर लटके देखा तो उन्हें नीचे उतारा गया। लेकिन तब तक मेजर की मौत हो चुकी थी। बताया जाता है कि मेजर ने देर रात किसी समय फांसी खाई। इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।
सूचना मिलते ही तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे और मेजर के साथियों से बात की। साथियों का कहना था कि शाम तक मेजर बिल्कुल ठीक ठाक थे और साथियों से अच्छी तरह बातचीत भी की थी। फिर न जाने ऐसी क्या बात हुई कि उन्होंने रात में फांसी लगाकर जान दे दी।
घटना के संबंध में मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। गौरतलब है कि सेना में आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही हैं, जो सेना के अधिकारियों और सरकार के लिए चिंता का सबब है। माना जा रहा है कि सेना में काम की अधिकता और व्यस्तता के चलते जवानों और अधिकारियों में तनाव बढ़ा है।