फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   who take weapon to become the enemy of the valley of peace, he will be killed

घाटी के अमन का दुश्मन बन जो भी हथियार उठाएगा, वह मारा जाएगाः डीजीपी एसपी वैद

Thu, 23 Nov 2017 11:57 AM IST
राघवेंद्र मिश्रा,अमर उजाला, जम्मू
राघवेंद्र मिश्रा,अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 23 Nov 2017 11:57 AM IST
विज्ञापन
who take weapon to become the enemy of the valley of peace, he will be killed
- फोटो : File Photo

जम्मू कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद ने कहा है कि अमन का दुश्मन बन जो भी हथियार उठाएगा, वह मारा जाएगा। घाटी में स्थानीय आतंकियों की घर वापसी के लिए माकूल माहौल बनाया गया है। उन्हें माफी दी जाएगी, लेकिन पाकिस्तानी आतंकियों को कोई रियायत नहीं मिलेगी।

विज्ञापन

कश्मीर में आईएसआईएस की मौजूदगी से इनकार करते हुए डीजीपी ने कहा कि हमारे लिए यह मायने नहीं रखता कि हथियार उठाकर आतंक फैलाने वाला किस ग्रुप से है। हमारे लिए वह सिर्फ आतंकी है और हम उससे निपटने को तैयार हैं। 
विज्ञापन

अमर उजाला से विशेष बातचीत में डीजीपी ने कहा कि आतंकियों के आका भ्रम फैलाने के लिए सुरक्षा बलों और पुलिस पर आरोप लगाते हुए आतंकियों के सफाए के लिए इक्खवानी ग्रुप तैयार करने का दुष्प्रचार कर रहे हैं। पुलिस और सुरक्षा बलों का इक्खवानी ग्रुप पर विश्वास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकियों के सफाये के लिए पुलिस पूरी तरह सक्षम है। गौरतलब है कि हिजबुल मुजाहिदीन के चीफ सैयद सलाहुद्दीन ने सुरक्षा बलों पर पूर्व आतंकियों का विशेष इक्खवानी ग्रुप तैयार करने का आरोप लगाया है। 
पत्थरबाजी के मामलों में पहली बार शामिल रहे 4500 युवाओं से मुकदमा हटाने के केंद्र के निर्देश पर डीजीपी ने कहा कि अभी इस बाबत केंद्र का आदेश नहीं मिला है। आदेश मिलने के बाद समुचित कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पुलिस कल्याण के लिए भी कदम उठाए हैं और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा अनंतनाग में पुलिस लाइन के विजिट से जवानों का हैसला बढ़ा है। 

सफाये के लिए पाकिस्तानी आतंकियों को नहीं गिनते

कश्मीर में 100 से अधिक पाकिस्तानी आतंकियों को ढेर किए जाने के बाद अब आतंकियों की मौजूदगी के बारे में डीजीपी ने कहा कि हम उनके सिर नहीं गिनते। जो मिलते हैं उन्हें मार देते हैं। उनके सफाये का अभियान अंतिम आतंकी के सफाये तक जारी रहेगा। 

अवाम को गुमराह करने के वायरल हो रहे वीडियो

कश्मीर में लकड़ी की बंदूकें लेकर बच्चों द्वारा पुलिस अधिकारियों को नौकरी छोड़ने की चेतावनी संबंधी वायरल वीडियो पर डीजीपी ने कहा कि लोगों को गुमराह करने और अपनी मौजूदगी का असर दिखाने को आतंकी संगठन ऐसी हरकत करते हैं। इस षड्यंत्र में सोशल मीडिया का दुरुपयोग हो रहा है। 

पुलिस में आतंकियों का मददगार नहीं

डीजीपी ने कहा कि पुलिस फोर्स में कोई आतंकियों का मददगार नहीं है। पुलिसकर्मी भी सोसाइटी का हिस्सा हैं। एकाध लोग भटककर कभी कोई गड़बड़ी कर जाते हैं। वैसे लोगों पर नजर रखी जाती है। पुलिसकर्मियों के मजबूत सूचना तंत्र से ही आतंकियों के बारे में खबर मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed