गिरफ्तारी के बाद कश्मीर में कौन लहराह रहा आईएस के झंडे ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में आए दिन लहराए जाने वाले इस्लामिक स्टेट(आईएस) के झंडे पहेली बन गए हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस का दावा है कि आईएस के झंडे लहराने वाले 12 युवकों को पकड़ कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
लेकिन बावजूद इसके आए दिन झंडे लहराए जा रहे हैं। इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। यह सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के लिए भी सिरदर्द बन गए हैं।
यहीं नहीं, पेरिस हमले के बाद केंद्र ने भी गृह विभाग को आईएस को लेकर सतर्क रहने की हिदायत दी है। जानकारी के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों, कश्मीर में सीसीटीवी फुटेज, वीडियो और चित्रों की मदद से आईएस का झंडा लहराने वाले 12 युवकों की पहचान की गई।
अलगाववादी भी ऐसा कर रहे हैं
कश्मीर संभाग के आईजीपी जावेद जिलानी का कहना है कि यह युवक गिरफ्तार हैं और इन पर कार्रवाई की जा रही है। बताया जता है कि कुछ अलगाववादी भी ऐसा कर रहे हैं।
इन पर कार्रवाई न किए जाने को लेकर गिलानी का कहना है कि कुछ शरारती लड़के हैं, जो ऐसा कर रहे हैं। एजेंसियां उन पर नजर रख रही हैं।
आईएस के झंडे कश्मीर के बाद जम्मू संभाग में भी लहराए जाने के मामले सामने आने लगे हैं। कुछ दिन पहले पुंछ जिले के मेंढर में आईएस के झंडे लहराए गए और राजोरी में भी यह वाकया हुआ।