फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Who is saying that no one listens to Farooq Abdullah?

Jammu News: कौन कह रहा है, फारुक अब्दुल्ला की बात कोई नहीं सुनता

विज्ञापन
Who is saying that no one listens to Farooq Abdullah?
श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) की प्रवक्ता इफरा जान ने बीजेपी के राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना द्वारा पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला पर की गई टिप्पणी पर तीखा पलटवार किया है। इफरा जान ने कहा, “यह कौन कह रहा है कि फारूक अब्दुल्ला की बात अब कोई नहीं सुनता? खटाना कौन हैं? वह तो एक भी चुनाव नहीं लड़े, उन्हें आज तक एक भी वोट नहीं मिला। बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा के लिए नामांकित किया था।” उन्होंने फारूक अब्दुल्ला का बचाव करते हुए कहा कि वह नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और शेर-ए-कश्मीर शेख अब्दुल्ला के बेटे हैं। “एनसी की अहमियत इस बात से साफ है कि जम्मू-कश्मीर में बीजेपी विपक्ष में है और एनसी की सरकार है। खटाना को बताना चाहिए कि उन्हें आज तक कितने वोट मिले हैं।”
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के राज्य के दर्जे को बहाल करने के मुद्दे पर इफरा ने कहा, “राज्य का दर्जा कोई हमें फेंककर नहीं दे सकता। यह जम्मू-कश्मीर के लोगों का हक है। यह सबसे ताकतवर राज्य था, जिसे केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया। बीजेपी राजा की तरह बर्ताव कर रही है कि वह जब चाहेगी, तब राज्य का दर्जा देगी। इसी घमंड के कारण बीजेपी की सरकार खत्म हो जाएगी।”
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed