फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   White Knight Corps commemorates 50th Raising Day at nagrota military station jammu

Raising Day: व्हाइट नाइट कोर ने मनाया स्वर्ण जयंती स्थापना दिवस, वीर शहीदों को किया याद

Wed, 01 Jun 2022 05:06 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 01 Jun 2022 05:06 PM IST
सार

व्हाइट नाइट कोर ने बुधवार को अपना 50वां स्थापना दिवस मनाया। जीओसी मेजर जनरल जे एस बिंद्रा ने कहा कि आज व्हाइट नाइट कोर भारतीय सेना की बेहतरीन ऑपरेशनल कोर में से एक है।

विज्ञापन
White Knight Corps commemorates 50th Raising Day at nagrota military station jammu
White Knight Corps 50th Raising Day - फोटो : भारतीय सेना

विस्तार

जम्मू के नगरोटा मिलिट्री स्टेशन में व्हाइट नाइट कोर ने बुधवार को अपना स्वर्ण जयंती स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान 'अश्वमेध शौर्य स्थल' पर पारंपरिक समारोह में बहादुर वीर जवानों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। व्हाइट नाइट कोर के जीओसी मेजर जनरल जे एस बिंद्रा ने परिचालन के साथ-साथ प्रशासनिक कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए हासिल किए गए उच्च मानकों के लिए सभी रैंकों की सराहना की।

विज्ञापन


मेजर जनरल जे एस बिंद्रा ने बताया कि व्हाइट नाइट कोर की स्थापना 1 जून 1972 को उत्तरी कमान के हिस्से के रूप में की गई थी। लेफ्टिनेंट जनरल जेएफआर जैकब, पीवीएसएम कोर के पहले कमांडर थे। आज व्हाइट नाइट कोर भारतीय सेना की बेहतरीन ऑपरेशनल कोर में से एक है, जो पीर पंजाल रेंज से लेकर शिवालिक रेंज तक और जम्मू व अखनूर के मैदानी इलाकों की सुरक्षा करती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोर का एक समृद्ध इतिहास रहा है। कोर के वीर जवानों ने काउंटर इंसर्जेंसी सहित सभी ऑपरेशन में वीरता और बहादुरी का प्रदर्शन किया है। 1984 में ब्लू स्टार, 1987 में ट्राइडेंट, 1985 से रक्षक और 1999 में विजय ऑपरेशन में कोर के वीर सैनिकों ने अपनी बहादुरी और कर्तव्य के प्रति समर्पण के शानदार उदाहरण पेश किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेजर जनरल ने कहा कि कोर आज 50वें स्थापना दिवस पर नए जोश और दृढ़ता के साथ पेशेवर उत्कृष्टता की दिशा में अपना अनुसरण जारी रखे हुए है। उन्होंने कोर के उन वीर सैनिकों को भी याद किया, जिन्होंने कर्तव्य के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed