फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   wheather update

Jammu News: सुबह गर्मी, शाम को मौसम की नरमी

विज्ञापन
wheather update
दिन में झुलसा जिला, फिर राहत की बारिश, धूल भरी आंधी से बिजली कट लगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जिले में शनिवार को दिनभर शरीर को झुलसा देने वाली गर्मी ने पसीने छुड़ाए, लेकिन शाम को अचानक काली घटा के साथ आसमान से राहत बरसी। देर शाम तक बादलों के छाने के साथ तेज हवाएं चलती रहीं। प्रदेश के अन्य कई हिस्सों में भी यही हाल रहा। धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। खराब मौसम के कारण शाम को कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा प्रभावित हुई। कश्मीर में निरंतर बारिश से जून में भी मौसम सुहावना बना है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 14 जून तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम से हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने तेवर दिखाए। दोपहर को गर्म हवाओं से जनजीवन प्रभावित हुआ। शाम को अचानक काली घटाएं छा गईं। तेज हवाएं चलने से कई हिस्सों में पेड़ के हिस्से गिर गए। धूल भरी आंधी से कुछ देर के लिए जो जहां था वहीं फंस गया। इस बीच हल्की बारिश होने लगी। लोगों ने सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर मौसम का मजा लिया। जून में पहली बार शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 40.2 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रियासी में हल्की बारिश हुई। उधमपुर, चिनैनी, नत्थाटॉप, पटनीटॉप में फिर ठंडक का अहसास हुआ। बनिहाल में दिन का तापमान 28.1, बटोत में 27.7, कटड़ा में 36.2 और भद्रवाह में 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में बदरा बरसे। कश्मीर के अन्य हिस्सों में भी पानी गिरा। हालांकि दिन में श्रीनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री चढ़कर 30.3 डिग्री दर्ज किया गया। पहलगाम में दिन का पारा 26.2 और गुलमर्ग में 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed