{"_id":"599c4a864f1c1b78538b47a0","slug":"whatsapp-groups-traced-in-kashmir-valley-may-action-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी में अफवाह फैलाने वाले व्हाट्सअप ग्रुप ट्रेस, जल्द हो सकती है कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी में अफवाह फैलाने वाले व्हाट्सअप ग्रुप ट्रेस, जल्द हो सकती है कार्रवाई
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 22 Aug 2017 08:45 PM IST
विज्ञापन
व्हाट्सएप ग्रुप चिह्नित
- फोटो : DEMO PHOTO
घाटी में अफवाहें फैलाने में तीन व्हाट्सएप ग्रुप चिह्नित किए गए हैं। इनके एडमिन के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी आईजी कश्मीर मुनीर खान ने दी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
नौगाम शांगस के पूर्व पंच शब्बीर अहमद वानी (45 वर्ष) की मौत मामले में अफवाहें फैलाने पर यह कार्रवाई की गई। इसे सोशल मीडिया पर हत्या के रूप में प्रचारित किया गया। यह खबर फैलाई गई कि पूर्व पंच की हत्या अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पूर्व पंच के शरीर पर कहीं भी गोली के निशान नहीं पाए गए हैं। साथ ही किसी प्रकार के प्रताड़ना के भी निशान नहीं हैं। प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि उसकी मौत दुर्घटनावश गिरने के कारण हुई है। उसके माथे तथा आंख के नीचे चोट के निशान हैं।
विज्ञापन