फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Western powers responsible for terrorism

'आतंकवाद के लिए पश्चिमी शक्तियां जिम्मेदार'

Sun, 27 Mar 2016 07:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 27 Mar 2016 07:34 PM IST
विज्ञापन
Western powers responsible for terrorism
पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला - फोटो : फाइल
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेकां के प्रधान डा. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि दुनिया में आतंकवाद और दूसरी समस्याओं के लिए पश्चिमी शक्तियां जिम्मेदार हैं। भारत और उसके अन्य दक्षिण एशियाई उपमहादीप देशों में यूरोपियन यूनियन की तर्ज पर काम होना चाहिए।
विज्ञापन


भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अन्य पड़ोसी मुल्कों में आदान प्रदान की प्रक्रिया को सरल बनाया जाए। डा. फारूक रविवार को यूथ हास्टल नगरोटा में बांग्लादेश भारत पाकिस्तान पीस फोरम (बीबीपीपीएफ) की एक दिनी कान्फ्रेंस में पहुंचे थे। 
विज्ञापन


डा. फारूक ने कहा कि भारतीय उपमहादीप से जुड़े देशों में अमन शांति और बेहतर भविष्य को लेकर काम किया जाना चाहिए। भारत-पाक की अर्थपूर्ण वार्ता का सबसे अधिक लाभ जम्मू-कश्मीर को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा पर तनाव को कम करने के साथ आतंकवाद पर दोनों देशों को मिलकर काम करना चाहिए। नई दिल्ली और इस्लामाबाद को शांति के क्षेत्र में बेहतर ढंग से आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई की कि दोनों देश वार्ता को मजबूत बनाकर सभी मुद्दों को हल करने में कामयाब होंगे।


जम्मू-कश्मीर के लिए विविधता ने एकता का काम किया है। राज्य की जनता को माहौल खराब करने वाली ताकतों से लड़ना चाहिए। इस दौरान नेकां के प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा, शेख अब्दुल रहमान आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed