फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   welcome

गोल्डन गर्ल सादिया का जम्मू में फूलों से स्वागत

विज्ञापन
welcome
जम्मू। जूनियर नेशनल वुशू चैंपियनशिप में दो बार की विजेता और हाल ही में मास्को में हुई वुशू स्टार चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली कश्मीर की गोल्डन गर्ल सादिया तारिक बुधवार को जम्मू पहुंचीं। जम्मू एयरपोर्ट के बाहर उनका फूलों से स्वागत किया गया। सादिक तारिक ने स्टार वुशू चैंपियनिशप में मॉस्को में वुशू खिलाड़ी के खिलाफ शानदार खेल का प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन

जम्मू पहुंचने के बाद जम्मू-कश्मीर वुशू एसोसिएशन ने सादिका का स्वागत किया। सादिया को एयरपोर्ट से एक खुली जीप में एमए स्टेडियम लाया गया, जहां उनको सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात थी। पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलना और फिर स्वर्ण पदक जीतना किसी सपने का पूरा होने जैसा है। रूस के खिलाफ अंतिम मुकाबला काफी चुनौती भरा है। मेरी प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी काफी लंबी थी, लेकिन मैने मुकाबले के दौरान इस बात को हावी नहीं होने दिया।
विज्ञापन

सादिया ने कहा कि मैरा अगला लक्ष्य एशियन खेलों में स्वर्ण पदक जीतना है। इस सफर में परिवार का बड़ा योगदान रहा है। यूथ एशियन खेलों के लिए सादिया भोपाल में अभ्यास करेगी। इसके लिए चयन प्रक्रिया 14-15 मार्च को होगी। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में वुशू की अकादमी बननी चाहिए, ताकि सभी खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिले। वुशू के राष्ट्रीय कोच कुलदीप हांडू और सादिया के परिवार के सदस्य भी उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed