फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weekend lockdown,jammu news

वेयर हाउस में बंद रहे प्रतिष्ठान शहर के अन्य बाजारों में भीड़

विज्ञापन
weekend lockdown,jammu news
जम्मू। जम्मू-कश्मीर की सबसे बड़ी अनाज मंडी वेयर हाउस में शनिवार को वीकेंड लाकडाउन के चलते सभी प्रतिष्ठान बंद रहे। रविवार को वेयर हाउस में सैनिटाइजेशन करवाई जाएगी। ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस नेहरू मार्केट जम्मू की ओर से कोविड की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर स्वैच्छिक तौर पर वेयर हाउस में तीन हफ्ते तक वीकेंड लाकडाउन रखने का फैसला लिया गया है। हालांकि शनिवार को शहर के अन्य बाजारों में लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन

अमूमन भीड़ से भरे रहने वाले वेयर हाउस में शनिवार को सन्नाटा पसरा रहा। वीकेंड लॉकडाउन के चलते वेयर हाउस से जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों के लिए खाद्य पदार्थों की कोई आपूर्ति नहीं हो पाई। रविवार को भी वेयर हाउस के बंद रहने के बाद सोमवार को खाद्य आपूर्ति के लिए भारी भीड़ पहुंचने की उम्मीद है। फेडरेशन के प्रधान दीपक गुप्ता ने कहा कि कोविड के बीच अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए हमने स्वैच्छिक तौर पर वीकेंड लॉकडाउन का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन का उद्देश्य कोविड चेन को तोड़ना है। इसके साथ वेयर हाउस में सभी श्रमिकों और सदस्यों को कोविड उचित व्यवहार का पालन करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed