फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Website and logo of Mata Sukrala Devi released after nine years of Shrine Board formation

नई पहल: श्राइन बोर्ड गठन के नौ साल बाद माता सुकराला देवी की वेबसाइट और लोगो जारी, लाइव दर्शन की व्यवस्था जल्द 

Thu, 17 Feb 2022 02:24 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 17 Feb 2022 02:24 PM IST
सार

जम्मू संभाग के श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के बाद सबसे प्रसिद्ध इस मंदिर में हर साल लाखों की तादाद में भक्त पहुंचते हैं। जुलाई 2021 में मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर ने मंदिर का दौरा कर वेबसाइट तैयार करने और अन्य सुविधाओं को भक्तों के लिए विकसित करने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
Website and logo of Mata Sukrala Devi released after nine years of Shrine Board formation
Sukrala Devi Logo - फोटो : संवाद

विस्तार

श्री माता सुकराला देवी और श्री माता बालासुंदरी श्राइन बोर्ड के वर्ष 2013 में गठन के नौ साल बाद आधिकारिक तौर पर वेबसाइट और लोगो जारी किए गए हैं। बिलावर स्थित माता सुकराला देवी के मंदिर में बुधवार को पहुंचे मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर ने आधिकारिक तौर पर लोगो और वेबसाइट का उद्घाटन किया। फिल्हाल इस वेबसाइट पर माता की आरती का उल्लेख, आसपास के दार्शनिक स्थलों, मंदिर के इतिहास के साथ साथ ठहरने के प्रबंधों की जानकारी भी भक्तों के लिए उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन


जम्मू संभाग के श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के बाद सबसे प्रसिद्ध इस मंदिर में हर साल लाखों की तादाद में भक्त पहुंचते हैं। जुलाई 2021 में मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर ने मंदिर का दौरा कर वेबसाइट तैयार करने और अन्य सुविधाओं को भक्तों के लिए विकसित करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार आने वाले समय में वेबसाइट पर भेंट प्रसाद से लेकर लाइव दर्शन की व्यवस्था भी कर दी जाएगी। बुधवार को बिलावर के श्री माता सुकराला देवी मंदिर में पहुंचे मंडलायुक्त ने मंदिर में शीश झुकाकर मंदिर का लोगो और वेबसाइट का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बारीदारों के साथ भी विचार विमर्श किया और मंदिर के न्यायालय में चल रहे मामले को हल करने की बात की। कहा कि इसके चलते मंदिर विकास के कई काम रुके हैं, ऐसे में उन्हें सहयोग करना चाहिए। यह भी आश्वस्त किया गया कि श्राइन बोर्ड के आधिकारिक सदस्यों को शामिल कर जल्द पुनर्गठन किया जाएगा। 

मामला कोर्ट में विचाराधीन, चढ़ावा बैंक में हो रहा जमा
तत्कालीन मंडलायुक्त शांत मनु और डीसी जितेंद्र कुमार सिंह ने 11 नवंबर 2013 को विधिवत पूजन कर श्री माता सुकराला देवी और श्री माता बालासुंदरी श्राइन की शुरूआत करवाई थी। लेकिन बारीदारों की समस्याओं का समाधान न किए जाने के चलते मामला कोर्ट में विचाराधीन हो गया और विकास कार्यों पर भी ब्रेक लग गई।

बोर्ड के तत्कालीन नामित सदस्यों का कार्यकाल भी खत्म हो गया लेकिन भक्तों के हाथ सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं लगा। बोर्ड का काम भवन में चढ़ने वाले चढ़ावे के रूप में पैसे को उठाकर सिर्फ बैंक में जमा करवाने तक ही सीमित रह गया है।

डुग्गर प्रदेश के देवी मंदिरों में माता सुकराला देवी का मंदिर काफी प्रसिद्ध है। सुकराला माता को मल्ल देवी के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर बिलावर से 9 किलोमीटर दूर उत्तर पूर्व की ओर एक छोटी सी पहाड़ी पर स्थित है।


मंदिर में मल्ल देवी की पिंडी है जो बहुमूल्य गहनों तथा वस्त्रों से सजी हुई है। कहते हैं कि प्राचीन काल में यह स्थान शुक्रालय और फिर सुकराला के नाम से प्रसिद्ध हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed