फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Weather will deteriorate again from tomorrow, Orange alert in five districts

Jammu Kashmir Weather Alert: कल से फिर बिगड़ेगा मौसम, पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट, भूस्खलन का खतरा बढ़ा

Sun, 27 Jul 2025 12:51 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 27 Jul 2025 12:51 PM IST
सार

मौसम विभाग ने जम्मू, कठुआ, सांबा, उधमपुर और रियासी जिलों के लिए सोमवार से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिससे भूस्खलन और बाढ़ की आशंका जताई गई है। 

विज्ञापन
Weather will deteriorate again from tomorrow, Orange alert in five districts
Jammu Kashmir Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में सोमवार से मौसम में बड़ा बदलाव होने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जम्मू संभाग के पांच जिलों कठुआ, सांबा, उधमपुर, रियासी और जम्मू में लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। यहां भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन


कश्मीर संभाग में बारिश के ज्यादा असरदार होने की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पहाड़ों से भूस्खलन और बाढ़ आने का खतरा बना रहेगा। नेशनल हाईवे पर सफर करने वालों को भी संभावित इलाकों में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भी अलग से भूस्खलन को लेकर अलर्ट जारी किया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को मशीनें तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि हाईवे को जल्द से जल्द बहाल किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमरनाथ गुफा, जम्मू, श्रीनगर बनिहाल और गुलमर्ग में बारिश
बीते 24 घंटों में पवित्र अमरनाथ गुफा, बनिहाल, गुलमर्ग, जम्मू और श्रीनगर शहर में बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश में अधिकतम चार मिलीमीटर तक बारिश हुई है। बारिश की वजह से पवित्र अमरनाथ गुफा समेत कश्मीर में अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में रात के तापमान में गिरावट आई है। बीते 24 घंटे के दौरान पवित्र अमरनाथ गुफा का तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो प्रदेश भर में सबसे कम है। 

कहां-कितना अधिकतम पारा (डिग्री सेल्सियस में)
  • जम्मू 35.8
  • कुपवाड़ा 32.8
  • कटड़ा 32
  • बनिहाल 30.8
  • श्रीनगर 30.7
  • काजीगुंड 30.6
  • भद्रवाह 30.2
  • कुकरनाग 29.8
  • पहलगाम 27.8
  • गुलमर्ग 21.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed