फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather will change ?from today in jammu and kashmir

आज से रियासत में करवट बदलेगा मौसम

Tue, 16 Feb 2016 12:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 16 Feb 2016 12:21 PM IST
विज्ञापन
weather will change ?from today in jammu and kashmir

रियासत के मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। श्री अमरनाथ गुफा के आधार शिविर पहलगाम में 11 सेंटीमीटर तक जहां बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है, जम्मू संभाग में मौसम साफ रहने से तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार 17 फरवरी से रियासत में मौसम एक बार फिर से करवट बदल सकता है और पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और कई मैदानी इलाकों में बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन


श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में ताजा बर्फबारी के बाद तापमान माइनस 4.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। रियासत में लेह में सबसे ज्यादा ठंड रिकार्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर न्यूनतम तापमान माइनस 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है, जबकि कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 7.1 के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 8.5 रिकार्ड किया गया है।


जम्मू में मौसम साफ रहने और धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 21.8 और न्यूनतम 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार 16 फरवरी मंगलवार से रियासत में हलके बादल छाए रहेंगे और 17 फरवरी से मौसम के करवट बदलने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed