फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather will be cold in valley because of cold winds

रियासत में पारा गिरा, घाटी में शीतलहर

Thu, 26 Nov 2015 02:05 PM IST
Updated Thu, 26 Nov 2015 02:05 PM IST
विज्ञापन
weather will be cold in valley because of cold winds

रियासत में बुधवार को तीनों खित्तों में हलके और घने बादल छाए रहने के साथ अधिकांश हिस्सों में दिन का पारा गिर गया। घाटी में शीतलहर जारी है।

विज्ञापन


जम्मू में भी बिजिविलिटी पर असर दिखने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में राज्य के तीनों खित्तों में मौसम का मिजाज बिगड़ने के आसार हैं।

इसमें वीरवार को तीनों संभागों में हलकी और अगले दिन जम्मू को छोड़कर दोनों प्रांतों में बारिश हो सकती है। इस बीच कारगिल न्यूनतम माइनस 5.5 तापमान के साथ सबसे सर्द रहा।
विज्ञापन


पिछले तीन दिन से घाटी में लगातार कोहरा छाया हुआ है। कोहरे का जनजीवन पर असर दिखने लगा है। हवाई और सड़क यातायात सेवा प्रभावित हुई है।

ये है तापमान

weather will be cold in valley because of cold winds

रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में बुधवार को दिन का पारा सामान्य से तीन डिग्री कम 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसी तरह अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में एक डिग्री कम 10.6, काजीकुंड में दो डिग्री कम 12.4, कुपवाड़ा में तीन डिग्री कम 11.4, विश्व विख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में 8.0, लेह में 10.2 और कारगिल में 7.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। शीतकालीन राजधानी जम्मू में भी ठंड का असर दिखा।

यहां दिन का तापमान सामान्य से चार डिग्री गिरकर 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में तीन डिग्री कम 15.5, बटोत में दो डिग्री कम 14.8, श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में तीन डिग्री कम 19.9 और भद्रवाह में तीन डिग्री कम 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

स्थान   न्यूनतम तापमान

कारगिल माइनस 5.5

लेह      माइनस 4.4

गुलमर्ग    माइनस 2.3

कुपवाड़ा  माइनस 1.6

काजीकुंड  0.6

श्रीनगर     4.1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed