{"_id":"0237e91b251bfd86fa860e335bc06365","slug":"weather-will-be-change-in-valley-from-tommorow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से रियासत में बिगड़ सकता है मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से रियासत में बिगड़ सकता है मौसम
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
Updated Fri, 23 Oct 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में 24 अक्तूबर से मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने आगामी 25-26 अक्तूबर को रियासत के तीनों खित्तों में बारिश की भविष्यवाणी की है।
विज्ञापन
इसमें जम्मू और कश्मीर में अधिकतर तथा लद्दाख में कुछ स्थानों पर बारिश होगी। 28 अक्तूबर तक मौसम खराब रह सकता है। इस दौरान उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
इस बीच जम्मू और घाटी के अधिकांश हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से नीचे चला गया है। कारगिल रात के न्यूनतम 0.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य में सबसे सर्द रहा।
विज्ञापन
जम्मू में वीरवार को दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 30.1, बनिहाल में दो डिग्री कम 21.5, कटड़ा में एक डिग्री कम 26.4 और भद्रवाह में पांच डिग्री कम 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा 20.5, पहलगाम में दो डिग्री कम 16.5, कुपवाड़ा में दो डिग्री कम 20.0, कुकरनाग में दो डिग्री कम 17.4, गुलमर्ग में चार डिग्री कम 9.0, लेह में 13.3, कारगिल में 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ताजा बारिश से घाटी में शीतलहर बढ़ेगी। जम्मू में भी दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है।