{"_id":"58d691c14f1c1bfc2f1a295d","slug":"weather-will-be-change-from-28-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 से फिर बदलेगा मौसम, पूरी तरह बहाल नहीं हो पा रहा हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 से फिर बदलेगा मौसम, पूरी तरह बहाल नहीं हो पा रहा हाईवे
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 25 Mar 2017 09:20 PM IST
विज्ञापन
Jammu Srinagar Highway
- फोटो : file photo
रियासत में मौसम में जल्द बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग की माने तो 28 से 31 मार्च तक रियासत में मौसम करवट बदलेगा। कई इलाकों में बारिश होने के संकेत हैं। वहीं, जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर दोतरफा यातायात बहाल न हो पाने से यात्रियों की परेशानी जस की तस बनी हुई है।
शनिवार को जम्मू से श्रीनगर की ओर वाहनों को छोड़ा गया। रविवार को श्रीनगर से जम्मू की तरफ वाहन आएंगे। फरवरी के बाद से ही हाईवे पर आए दिन भूस्खलन के चलते यातायात बाधित या वनवे ही रहा है। इससे यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जम्मू में शनिवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 20.2 रहा। तापमान में हो रही बढ़ोतरी की वजह से पंखे चलना शुरू हो गए हैं। लोगों ने गर्म कपड़ों को संभालने का काम शुरू कर दिया है। हालांकि लेह और कारगिल में अभी भी मौसम ठंडा बना हुआ है। लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है जबकि कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 4.2 रहा।