{"_id":"65e76f051bc4e89fe2086f73","slug":"weather-western-disturbance-will-be-active-again-in-jammu-and-kashmir-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather : घाटी में फिर सक्रिय होगा पश्चिम विक्षोभ, बारिश-बर्फबारी के आसार; एडवाइजरी के तहत यात्रा की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather : घाटी में फिर सक्रिय होगा पश्चिम विक्षोभ, बारिश-बर्फबारी के आसार; एडवाइजरी के तहत यात्रा की सलाह
Wed, 06 Mar 2024 12:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 06 Mar 2024 12:44 AM IST
सार
मार्च शुरू होने के बाद भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में प्रात और रात को ठंड बरकरार है। कश्मीर में शीतलहर जारी है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन का पारा सामान्य से 4-13 डिग्री तक नीचे चल रहा है। जम्मू-कश्मीर में फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। मार्च शुरू होने के बाद भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में प्रात और रात को ठंड बरकरार है। कश्मीर में शीतलहर जारी है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन का पारा सामान्य से 4-13 डिग्री तक नीचे चल रहा है। जम्मू-कश्मीर में फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 6-7 मार्च के बाद 12 से 14 मार्च तक कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होगी। कुछ इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
यात्रियों को यातायात विभाग और प्रशासन की एडवाइजरी के तहत यात्रा करने की सलाह दी गई है। हिमस्खलन के खतरे के कारण बर्फबारी वाले पर्वतीय इलाकों में लोगों को आवाजाही से परहेज करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
जम्मू में मंगलवार को दिन में हल्के बादलों के साथ धूप खिली रही। यहां दिन का तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री गिरकर 20.3 और सोमवार की रात का पारा सामान्य से 5.5 डिग्री गिरकर 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान 14.6, बटोत में 13.6, कटड़ा में 19.0 और भद्रवाह में सामान्य से 13.0 डिग्री गिरकर 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का पारा 0.6, श्रीनगर में 13.0, पहलगाम में 9.1 और गुलमर्ग में 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन