फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Weather update: Rain in Jammu division, first snowfall season Patnitop and Srinagar

मौसम अपडेट: जम्मू संभाग में बारिश, पटनीटॉप और श्रीनगर में सीजन का पहला हिमपात, आज भी बर्फबारी की संभावना

Fri, 30 Dec 2022 09:01 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 30 Dec 2022 09:01 AM IST
सार

जम्मू कश्मीर में मौसम खराब होने के कारण कटड़ा-सांझीछत में चॉपर सेवा प्रभावित रही। इसके अलावा मुगल रोड के साथ कई राजमार्ग यातायात के लिए बंद हो गए हैं। गुलमर्ग, टंगमर्ग, सोनमर्ग, जोजिला पास, गुरेज, बनी, नत्थाटॉप समेत ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो  रही है। 

विज्ञापन
Weather update: Rain in Jammu division, first snowfall  season Patnitop and Srinagar
गुलमर्ग में वीरवार को हुई बर्फबारी के दौरान वहां से गुजरते वाहन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल से ठीक तीन दिन पहले जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों में बारिश के साथ ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। श्रीनगर में सीजन का पहला हिमपात हुआ है। कोहरे के कारण जम्मू आने वाली सात ट्रेनें देरी से पहुंचीं। कटड़ा-सांझीछत में भी चॉपर सेवा दिन भर प्रभावित रही। 

विज्ञापन

बदलाव से आम जनजीवन पर असर पड़ा

मौसम में आए बदलाव से आम जनजीवन पर असर पड़ा है। जिला राजोरी-पुंछ को शोपियां से जोड़ने वाले मुगल रोड पर बर्फबारी के कारण एहतियातन यातायात बंद कर दिया गया है। श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग, साधना पास, राजधान पास, मर्गन टॉप आदि पर भी यातायात रोक दिया गया है।

विज्ञापन

प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होगी। कश्मीर घाटी में जारी प्रचंड शीतलहर के बीच विश्वविख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग के अलावा टंगमर्ग, सोनमर्ग, जोजिला पास, राजधान टॉप, गुरेज, माच्छिल, पहलगाम, शोपियां, अनंतनाग और कुलगाम में वीरवार को दोपहर बाद बर्फबारी शुरू हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर में शाम ढलने के बाद बर्फबारी

श्रीनगर में शाम ढलने के बाद बर्फबारी शुरू हुई।  दूसरी ओर जम्मू समेत सभी मैदानी इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे तथा छिटपुट बारिश हुई, जम्मू शहर में रात के समय ठीकठाक बारिश दर्ज की गई। इसके कारण सर्दियां , उधमपुर जिले समेत मैदानी इलाकों में बारिश हुई है।

राजोरी और पुंछ के मैदानी इलाकों में बारिश

जिला राजोरी और पुंछ के मैदानी इलाकों में बारिश के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। जिला उधमपुर के पर्यटन स्थल नत्थाटॉप में बर्फ गिरी, जबकि पटनीटॉप में भी हिमपात की संभावना बनी हुई है। जिला रियासी में बूंदाबांदी हुई। श्री माता वैष्णो देवी की त्रिकुटा पहाड़ियों में दिन भर धुंध छाई रही।

कठुआ के मैदानी इलाकों में भी बारिश

जिला कठुआ के बनी-बिलावर के पर्वतीय क्षेत्र में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। कठुआ के मैदानी इलाकों में भी बारिश हुई है। जम्मू में यहां अधिकतम तापमान सामान्य से गिरकर 15.0 और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बटोत में न्यूनतम तापमान 2.1, कटड़ा में 7.6 और भद्रवाह में 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।   


 
स्थान       न्यूनतम तापमान (डिग्री से.)
लेह        -12.6
कारगिल    -10.8
गुलमर्ग     -4.8
पहलगाम   - 4.5
श्रीनगर    -3.2
काजीकुंड   -3.2
कुपवाड़ा    -3.3
कोकरनाग  -2.3
बनिहाल    -0.2

घाटी में चिल्लेकलां, 40 दिनों तक रहेगा ठंड का प्रकोप

कश्मीर घाटी 40 दिनों तक चलने वाले चिल्लेकलां की चपेट में है, जिसमें बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है। यह सीजन 21 दिसंबर से शुरू होकर 30 जनवरी तक चलता है। इसके बाद 20 दिनों का चिल्लेखुर्द (कम ठंड), और फिर 10 दिनों का चिल्लेबाछा (बहुत कम ठंड) का दौर आता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed