फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather update, rain expected in kashmir

घाटी में बदल सकता मौसम, बारिश के आसार

Sat, 09 May 2015 01:19 AM IST
Updated Sat, 09 May 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
weather update, rain expected in kashmir

श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से पांच डिग्री अधिक 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तरी कश्मीर के कई इलाकों में वीरवार देर रात को हुई ओलावृष्टि से मेवे की फसल को नुकसान होने की सूचना है।

विज्ञापन


इस बीच जम्मू में गर्मी पूरे शबाब पर है। यहां शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 38.8 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री अधिक 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


पर्यटक स्थल पहलगाम में भी दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री अधिक सात डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 9.4 और कारगिल में 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

घाटी के कई इलाकों में हुई बूंदाबांदी

weather update, rain expected in kashmir

पिछले कई दिन से तपिश झेल रहे घाटी के लोगों को अगले कुछ दिन में राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है, लेकिन जम्मू में गर्मी से कोई राहत नहीं मिल पाई है। शुक्रवार को भी पारा 39 डिग्री पर कायम रहा।

श्रीनगर, पहलगाम में पारा सामान्य से ऊपर चल रहा है। लेह 3.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे सर्द चल रहा है। मौसम विभाग श्रीनगर के निदेशक सोनम लोटस के अनुसार शुक्रवार शाम से ही घाटी समेत राज्य के अन्य इलाकों के ऊपर पश्चिमी दबाव बनना शुरू हो गया है, जिसका असर घाटी समेत पूरे राज्य में 10 मई से 14 मई तक देखने को मिलेगा।

इस दौरान घाटी के अधिकतर इलाकों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे पारे में गिरावट आएगी। इस बीच श्रीनगर शहर में शुक्रवार शाम से ही ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो गई थीं। कई इलाकों में हलकी बूंदाबांदी भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed