{"_id":"0ee49d47c3a60d594c49fb1de6fa18fb","slug":"weather-update-of-jammu-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में धूप शाम को मूसलाधार बारिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में धूप शाम को मूसलाधार बारिश
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sat, 13 Jun 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में पिछले कई दिनों से मौसम की लुकाछिपी देखने को मिल रही है। इस दौरान दिन में तापमान गर्म रहता है जबकि शाम ढलते ही तेज हवाएं और बारिश के कारण मौसम सुहाना बन जाता है। शनिवार को भी ऐसा ही हुआ। श्रीनगर समेत घाटी के अधिकतर इलाकों में सुबह सूर्योदय के साथ ही गर्मी का असर महसूस किया जाने लगा।
विज्ञापन
दिन भर तपिश रही, लेकिन शाम होते ही मौसम में एक दम बदलाव होना शुरू हो गया और तेज हवाएं चलने लगीं। मूसलाधार बारिश शुरू हुई जिससे तापमान में गिरावट हुई और मौसम काफी सुहाना बन गया। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक मौसम ज्यादातर खुश्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन