{"_id":"6492e2ebb336836b880c4a64","slug":"weather-update-mercury-rises-in-jammu-and-kashmir-hottest-day-season-in-srinagar-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम अपडेट: जम्मू के साथ कश्मीर के पारे में भी उछाल, श्रीनगर में बीता सीजन का सबसे गरम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम अपडेट: जम्मू के साथ कश्मीर के पारे में भी उछाल, श्रीनगर में बीता सीजन का सबसे गरम दिन
Wed, 21 Jun 2023 05:15 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 21 Jun 2023 05:15 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में लगभग मौसम साफ रहेगा। 24 जून को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ चल रहा है।
विज्ञापन
श्रीनगर में गर्मी से बचने के लिए पानी में तैरते युवक
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले कुछ दिन से मौसम साफ रहने के कारण कश्मीर के पारे में भारी उछाल आया है। घाटी के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री चढ़कर 33 से 34 डिग्री तक पहुंच गया है। श्रीनगर में मंगलवार के साथ बुधवार को भी अधिकतम तापमान 33.3 (सामान्य से 4.1 डिग्री ऊपर) डिग्री सेल्सियस के साथ सीजन का अब तक का गर्म दिन बीता।
विज्ञापन
जम्मू में भी तपिश पसीने छुड़ा रही है। कुछ दिन से उमस में भी वृद्धि हुई है। इससे कश्मीर और जम्मू के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान आसपास चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में लगभग मौसम साफ रहेगा। 24 जून को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ चल रहा है। श्रीनगर में 29 जून 2022 को 34.2, 9 जून 2021 को 34.7 और 28 जून 2020 को 32.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा था। पहलगाम में दिन का पारा सामान्य से 2.8 डिग्री चढ़कर 27.8 और गुलमर्ग में सामान्य से 3.2 डिग्री चढ़कर 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर को गर्मी ने पसीने छुड़ाए। गर्मी के साथ बिजली कटौती आग में घी डालने का काम कर रही है। तपिश बढ़ने के साथ अधिकांश हिस्सों में बिजली का लोड बढ़ गया है, जिससे कटौती में वृद्धि हुई है।
यहां दिन का तापमान 37.8 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का पारा 30.6, बटोत में 29.6, कटड़ा में 36.0 और भद्रवाह में 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।