फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Weather Update Jammu Kashmir: Heat breaks records in Pahalgam and Banihal

Weather Update Jammu Kashmir: पहलगाम और बनिहाल में गर्मी ने रिकार्ड तोड़ा, एक दशक बाद अप्रैल में सबसे गर्म दिन बीता

Tue, 12 Apr 2022 04:01 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 12 Apr 2022 04:01 AM IST
सार

जम्मू में पारे में लगातार उछाल आ रहा है। गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित है। यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 7.5 डिग्री चढ़कर 39.6 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि बीती रात का न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Weather Update Jammu Kashmir: Heat breaks records in Pahalgam and Banihal
श्रीनगर में धूम से बचने के लिए छांव में बैठा बुजुर्ग - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में शरीर को झुलसा देने वाली गरमी ने नए रिकार्ड बनाना शुरू कर दिए हैं। अमूमन ठंडे रहने वाले विश्व विख्यात पर्यटन स्थल पहलगाम में सोमवार को दिन के 26.0 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ गरमी ने एक दशक का रिकार्ड तोड़ दिया। इससे पहले अप्रैल 2011 में इतना तापमान दर्ज हुआ था। यहां 28 अप्रैल 1979 को 27.4 डिग्री सेल्सियस आलटाइम अधिकतम तापमान का रिकार्ड रहा है।

विज्ञापन

दिन का तापमान सामान्य से 8 से 10 डिग्री ऊपर चल रहा

प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 8 से 10 डिग्री ऊपर चल रहा है। इसी तरह बनिहाल में भी वर्ष 2011 के बाद सोमवार को सबसे गर्म दिन बीता। यहां दिन का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री रहा, जो ऑलटाइम से सिर्फ 0.6 डिग्री पीछे है। यहां 30 अप्रैल 2007 में 31.8 डिग्री सेल्सियस ऑलटाइम तापमान का रिकार्ड दर्ज हुआ था।

विज्ञापन

जम्मू में पारे में लगातार उछाल आ रहा 

जम्मू में पारे में लगातार उछाल आ रहा है। गरमी के कारण जनजीवन प्रभावित है। यहां सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 7.5 डिग्री चढ़कर 39.6 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि बीती रात का न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला कठुआ में दिन का तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बटोत में दिन का तापमान 29.9 डिग्री दर्ज 

संभाग के बटोत में दिन का तापमान सामान्य से 8.4 डिग्री चढ़कर 29.9, कटड़ा में सामान्य से 6.5 डिग्री चढ़कर 25.6 और भद्रवाह में सामान्य से 8.3 डिग्री चढ़कर 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में भी तपिश का अहसास बढ़ा है।

गुलमर्ग में दिन का तापमान सामान्य से 9.9 डिग्री चढ़ा

राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 8.8 डिग्री चढ़कर 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग में दिन का तापमान सामान्य से 9.9 डिग्री चढ़कर 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

आज मिल सकती है कुछ राहत 

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 12 से 14 अप्रैल तक मौसम में बदलाव आ सकता है। इस दौरान जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ हवा चल सकती है, लेकिन जम्मू संभाग में मौसम अधिक प्रभावित नहीं होगा। 

तपिश बढ़ने से जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ीं

लंबे समय से मौसम के साफ रहने के कारण गरमी में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। इससे जनजीवन प्रभावित होने के साथ वातावरण पर भी खराब असर पड़ रहा है। एनएएसए फर्मस सेटेलाइट से ली गई तस्वीरों में पिछले चौबीस घंटे में कश्मीर में आठ और जम्मू संभाग के 50 वन क्षेत्रों में आग की घटनाएं हुई हैं। पिछले पंद्रह दिन में जम्मू कश्मीर के छोटे बड़े 100 वन क्षेत्रों में आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed