{"_id":"318f66919bc39dbcc0143b20a5ca1e45","slug":"weather-update-jammu-and-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी में मौसम सुहावना, जम्मू में तपिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी में मौसम सुहावना, जम्मू में तपिश
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 10 May 2015 12:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कई दिन से तपिश झेल रहे कश्मीर के लोगों को शनिवार को कुछ राहत मिली। श्रीनगर सहित घाटी के कई इलाकों में बारिश से पारा फिर गिर गया है। उत्तरी और दक्षिणी कश्मीर के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हुई है। ठंडी हवाएं चलने से पर्यटकों को भी गर्मी से सुकून मिला है। जम्मू में भी दिनभर हलके बादल छाए रहे, लेकिन अभी गर्मी से खास राहत नहीं मिल पाई है। हालांकि संभाग के कई इलाकों में हलकी बारिश हुई।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में रियासत के अधिकांश इलाकों में हलकी बारिश के आसार हैं। राहत यह है कि आगामी 12 मई तक मौसम के इसी तरह रहने की संभावना है। घाटी में अधिकांश हिस्सों में हलकी और तेज बारिश से पारा गिर गया है। श्रीनगर में पिछले कई दिनों के मुकाबले शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री के साथ सामान्य पर पहुंच गया।
विज्ञापन
हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर में दिल्ली से परिवार सहित घूमने आए रोमी चावला ने कहा कि कश्मीर में सुहावने मौसम से काफी राहत मिली है। इस मौसम से दिल्ली की भीषण गर्मी में वापस जाने का मन नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
हलके बादल छाए रहने से जम्मू में शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री के साथ सामान्य पर पहुंच गया, लेकिन रात के तापमान में सामान्य से पांच डिग्री अधिक 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू संभाग के उधमपुर जिले के चिनैनी इलाके में भी हलकी बारिश हुई।
लेह में अधिकतम तापमान 22.8 और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आए इस बदलाव से श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में 0.6, विश्वविख्यात स्कीइंग गुलमर्ग में 4.4, बटोत में 1.2, कटड़ा में 0.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।