फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather update jammu and kashmir 43.9 degree Celsius temperature in Jammu

Weather Update: कठुआ में 44.4 और जम्मू में 43.9 डिग्री पारा, मंदिरों के शहर में पसरा सन्नाटा, घाटी में भी लोग बेहाल

Sun, 15 May 2022 09:40 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू।
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू। Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 15 May 2022 09:40 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले कुछ दिनों तक जम्मू संभाग में गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। हालांकि कश्मीर में अगले 24 घंटो में कुछ एक स्थानों पर बारिश या तेज हवाएं चल सकती हैं।

विज्ञापन
weather update jammu and kashmir 43.9 degree Celsius temperature in Jammu
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के मैदान तपने लगे हैं। पहाड़ों पर भी रिकॉर्ड गर्मी पड़ रही है। रविवार को कठुआ में सर्वाधिक 44.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। जम्मू जिले में भी पारा लगातार दूसरे दिन 43 से अधिक रहा। रविवार को जम्मू में 43.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का सर्वाधिक है। कश्मीर में भी तापमान सामान्य से पांच से आठ डिग्री सेल्सियस ऊपर चल रहा है। जम्मू में लू के थपेड़ों से रविवार को दिन के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह स्तर सामान्य से 8.2 डिग्री ज्यादा है। 

विज्ञापन

बटोत में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब नौ डिग्री ज्यादा रहकर 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब छह डिग्री ज्यादा चढ़कर 29.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। श्री अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में दिन का अधिकतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस के उछाल के साथ 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed