{"_id":"62de2c4c63019d12d52d9893","slug":"weather-update-heavy-rain-expected-state-till-july-28-cloud-bursts-in-chakkan-da-bagh-on-loc","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Updates: जम्मू कश्मीर में 28 जुलाई तक भारी बारिश के आसार, एलओसी पर चक्कां दा बाग में बादल फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Updates: जम्मू कश्मीर में 28 जुलाई तक भारी बारिश के आसार, एलओसी पर चक्कां दा बाग में बादल फटा
Mon, 25 Jul 2022 11:08 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:08 AM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार प्रदेश में 26 से 28 जुलाई तक अधिकतर हिस्सों में सामान्य व कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। जम्मू जिले में 3.5 एमएम बारिश हुई। उधर, पुंछ नियंत्रण रेखा पर स्थित चक्कां दा बाग क्षेत्र में शनिवार देर रात बादल फटने से तबाही मच गई।
विज्ञापन
पुंछ के चक्कां दा बाग में भरा पानी
- फोटो : संवाद
विस्तार
प्रदेश में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार सुबह विभिन्न जिलों में तेज बारिश हुई। इससे जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार प्रदेश में 26 से 28 जुलाई तक अधिकतर हिस्सों में सामान्य व कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। जम्मू जिले में 3.5 एमएम बारिश हुई। अन्य जिलों में ज्यादातर मौसम साफ ही बना रहा।
विज्ञापन
श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो कि सामान्य से करीब डेढ़ डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। श्री अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 1.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहकर 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उधर पुंछ नियंत्रण रेखा पर स्थित चक्कां दा बाग क्षेत्र में शनिवार देर रात हल्की बारिश के बीच बादल फटने से कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बादल फटने से रंगढ़ नाले में उफान आ गया। इससे चक्कां दा बाग स्थित क्रॉस एलओसी ट्रेड सेंटर और उसकी चहारदीवारी को भारी नुकसान पहुंचा। बाढ़ की चपेट में आई कई कनाल कृषि भूमि पर धान और मक्की की फसल को भी नुकसान पहुंचा।
क्रॉस एलओसी ट्रेड सेंटर की सुरक्षा के लिए तैनात दर्जनों पुलिस कर्मी बाढ़ के कारण इमारत में फंस गए। पुलिस और सेना ने संयुक्त अभियान छेड़कर सुरक्षा कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाला। बादल फटने की सूचना पर पुंछ से एसएसपी रोहित बसकोत्रा, एसएचओ रंजीत सिंह और अन्य अधिकारी दमकल गाड़ी के साथ आए, लेकिन घटना स्थल तक पहुंचना मुश्किल हो गया।
नियंत्रण रेखा पर तैनात सेना की गोरखा रेजिमेंट के जवानों ने तत्काल बचाव अभियान चलाते हुए पुलिस जवानों को सुरक्षित निकाला। चक्कां दा बाग क्रॉस एलओसी ट्रेड सेंटर की दीवारों और भवन के हिस्से को बाढ़ ने खासा नुकसान पहुंचाया है।
वहीं पुंछ-रावलाकोट मार्ग का एक हिस्सा भी बह गया। बादल फटने से आई बाढ़ का पानी कई घंटों तक ट्रेड सेंटर से बहता रहा। ट्रेड सेंटर के सामने करोड़ों रुपये से बनाए गए ट्रक टर्मिनल में दो से डाई फुट तक पानी भरा हुआ था।
पुंछ-रावलाकोट सड़क पर भी पानी बहने से पुंछ के नियंत्रण रेखा के आखिरी गांव फकीरदारा के लोगों को घरों तक आने जाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।